• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने की कड़ी कार्रवाई

Prison Minister Sukhjinder Singh Randhawa Action - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। कड़ा रूख अपनाते हुए राज्य के जेल मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने केंद्रीय जेल, पटियाला के सुपरिडेंट जसपाल सिंह के निलंबन के हुक्म जारी किये हैं। सोमवार को जारी एक प्रैस बयान में मंत्री ने कहा कि ड्यूटी के दौरान लापरवाही और कोताही बरतने के मद्देनजऱ केंद्रीय जेल, पटियाला के सुपरिडेंट के विरुद्ध जांच की गई, जोकि केंद्रीय जेल, पटियाला में बंद आई.जी परमराज सिंह उमरानंगल को अनाधिकृत ढंग से जेल में मुलाकातें करने की आज्ञा देने के दोषों में शामिल था। मंत्री ने बताया कि मौजूदा मामले में आई.जी, जेल, रूप कुमार द्वारा की गई जांच से यह तथ्य सामने आए हैं कि अधिकतर मुलाकातों सम्बन्धी कोई भी एंटरी रजिस्टर में दर्ज नहीं की गई जोकि सीधे रूप में जेल के नियमों का उल्लंघन है और इसको बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए रंधावा ने कहा कि जेल सुपरिडेंट जसपाल सिंह अपने निलंबन के दौरान अतिरिक्त डायरैक्टर जनरल पुलिस, जेल, पंजाब, चंडीगढ़ को रिपोर्ट करेंगे। केंद्रीय जेल, पटियाला के डिप्टी सुपरिडेंट (रख-रखाव) गुरचरन सिंह अपनी मौजूदा सेवाओं के साथ-साथ केंद्रीय जेल, पटियाला के सुपरिडेंट
का काम-काज भी देखेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Prison Minister Sukhjinder Singh Randhawa Action
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jail minister sukhjinder singh randhawa, superintendent jaspal singh, suspension order, जेल मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा, सुपरिडेंट जसपाल सिंह, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved