चंडीगढ़। पंजाब राज्य में मेहनत मज़दूरी करने के लिए आए हुए मज़दूरों की वोटें बनाने को यकीनी बनाने के लिए पंजाब राज्य के श्रम विभाग द्वारा हरेक जिले में नोडल अधिकारी लगाने का फ़ैसला लिया गया है। इस सम्बन्ध बुधवार को यहां मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब डा. एस. करुणा राजू और आर.वेंकटरथनम प्रमुख सचिव श्रम के नेतृत्व में राज्य समूह सहायक श्रम कमिशनर और श्रम एवं सुलह अधिकारी की मीटिंग की गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मीटिंग को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब डा. एस. करुणा राजू ने कहा कि लोकतंत्र में हरेक व्यक्ति की भूमिका है इसलिए हरेक योग्य व्यक्ति की वोट बनानी बहुत ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य में प्रवासी मज़दूरों की बड़ी संख्या है और इनमें से ज़्यादातर प्रवासियों की वोटें नहीं बनीं और यह लोग पंजाब राज्य में लम्बे समय से रह रहे हैं। इसलिए यह ज़रूरी बन जाता है कि इनकी भी वोट प्रक्रिया में भागीदारी हो सके।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope