• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

CM अमरिंदर ने विंग कमांडर अभिनंदन को बधाई दी, यहां जानें...

CM Amarinder congratulated the Indian Air Force Wing Commander congratulations - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान को स्वदेश वापसी की बधाई देते हुए शुक्रवार को कहा कि वह हवाईअड्डे पर उनकी अगवानी करने के लिए इसलिए मौजूद नहीं हैं, क्योंकि वह नहीं चाहते कि सेना के प्रोटोकॉल का किसी भी तरह से उल्लंघन हो। मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा, "मैं वहां जाना चाहता था, क्योंकि मेरी तरह ही वह और उनके पिता दोनों राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से हैं और अगर मैं बहादुर अधिकारी का स्वागत करता तो यह मेरे लिए बहुत ही सुखद और खुशी का क्षण होता।" उन्होंने कहा, "वर्ष 1965 या 1971 के युद्ध का कोई भी युद्धबंदी वापस आया तो उसे पहले चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा गया। उसके बाद एक डीब्रीफिंग हुई। विंग कमांडर अभिनंदन के साथ भी कुछ ऐसा ही होने की संभावना है।" मुख्यमंत्री ने हालांकि अभिनंदन की वापसी पर बहुत गर्मजोशी से बधाई देते कहा कि जिस तरह से वह कैद में होकर भी पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के सवालों के जवाब दे रहे थे, उससे पूरे देश को गर्व है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CM Amarinder congratulated the Indian Air Force Wing Commander congratulations
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister amarinder singh, congratulations, return home, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved