• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बजिंदर सिंह मामला : रेप पीड़िता को धमकियां, पहचान उजागर कर रहे पादरी के समर्थक

Bajinder Singh case: Rape victim threatened, pastors supporters revealing identity - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। चर्चित पादरी बजिंदर सिंह को हाल ही में सात साल पुराने रेप केस में उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद अब पीड़िता और उसके परिवार को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़िता के पति ने मोहाली के बलौंगी थाने में एक एफआईआर दर्ज करवाई है। पीड़िता के पति ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि बजिंदर सिंह के समर्थक उनकी पत्नी को सोशल मीडिया पर गालियां दे रहे हैं और उसकी पहचान सार्वजनिक कर उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। एफआईआर में पीड़िता ने बताया कि कुछ लोग उसका नाम और घर का पता जानबूझकर सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं, जिससे उसकी निजता और सुरक्षा दोनों को खतरा है। इस मामले में पीड़िता ने छह लोगों के नाम भी पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। साथ ही, साइबर सेल की मदद से इन लोगों की पहचान और उनकी गतिविधियों की जांच की जा रही है।
पीड़िता के पति ने बताया कि उनके परिवार को बदनाम करने की मुहिम चलाई जा रही है और सोशल मीडिया पर उकसावे भरे संदेश फैलाकर लोगों को उनके खिलाफ भड़काया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके घर के आसपास कुछ अज्ञात लोग देखे गए हैं, जिससे परिवार डरा हुआ है और उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है।
कई सामाजिक कार्यकर्ता भी पीड़िता और उसके परिवार के समर्थन में सामने आए हैं। उनका कहना है कि बजिंदर सिंह के समर्थक न केवल पीड़िता को परेशान कर रहे हैं, बल्कि धार्मिक सौहार्द्र बिगाड़ने की भी कोशिश कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि आठ दिन पहले मोहाली की एक अदालत ने पादरी बजिंदर सिंह को रेप के एक मामले में दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। पुलिस का कहना है कि वह मामले को गंभीरता से ले रही है और पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bajinder Singh case: Rape victim threatened, pastors supporters revealing identity
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, pastor bajinder singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved