• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिटी ब्यूटीफुल में अमित शाह का पहली बार रोड़ शो

Amit Shah first show in City Beautiful - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को पहली बार सिटी ब्यूटीफुल में आयोजित किए गए रोड़ शो में भाग लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। अमित शाह शनिवार को सुबह जैसे ही अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहित होकर उनके समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए। चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर,भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन व अन्य नेताओं ने अमित शाह का हवाई अड्डे पर औपचारिक स्वागत किया। इसके बाद अमित शाह का काफिला शहर की सडक़ों पर उतरा। शाह के काफिले में 200 गाडिय़ां, 500 से अधिक टू व्हीलर के अलावा भारी संख्या में ऑटो रिक्शा मौजूद थे।
हवाई अड्डे से बाहर निकलने के बाद पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने निगम पार्षद भरत कुमार व जिला अध्यक्ष देवी सिंह के नेतृत्व में सबसे पहले सैक्टर-48 की मोटर मार्केट में अमित शाह का स्वागत किया। हल्की बारिश के बाद शहर में मौसम खुशगवार हो गया। जिसके चलते हजारों लोगों ने भारी उत्साह से अमित शाह के रोड़ शो में भाग लिया। शाह ने भी प्रोटोकॉल की परवाह किए बगैर कई जगह खुले मन से कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार किया।
इसके बाद निगम पार्षद दिवेश मोदगिल व मंडल अध्यक्ष विजय प्रभाकर के नेतृत्व में सैक्टर 47 में, पार्षद गुरप्रीत सिंह ढिल्लो व मंडल अध्यक्ष प्रदीप बंसल के नेतृत्व में सैक्टर 46 में, पार्षद एवं पार्टी नेता-कंवर राणा तथा मंडल अध्यक्ष अरविंद्र गुजराल के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सैक्टर-45 में अमित शाह का स्वागत किया। पार्टी कार्यालय पहुंचने से पहले सैक्टर 33 व 45 की क्रासिंग पर उपमहापौर एवं मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में अमित शाह का जोर शोर से स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Amit Shah first show in City Beautiful
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatiya janata party national president amit shah, chandigarh news, chandigarh hindi news, bjp chd news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved