• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कैप्टन के नेतृत्व में 10 लाख विद्यार्थी शुरु करेंगे नशे के खि़लाफ़ मुहिम

10 lakh students of private colleges will be started under Captains leadership - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब के 1500 गैर-सहायता प्राप्त कॉलेजों के तकरीबन 10 लाख विद्यार्थी कभी भी नशा न करने का जल्द संकल्प लेंगे और वे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में नशे के खि़लाफ़ मुहिम भी शुरु करेंगे। यहां गुरूवार को मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद राज्यभर के $गैर-सहायता प्राप्त प्राईवेट कॉलेजों की जुआइंट एक्शन कमेटी (जेएसी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने यह ऐलान किया। कांग्रेसी नेता और जेएसी के चेयरमैन अश्वनी सेखड़ी के नेतृत्व में पहुँचे इस प्रतिनिधमंडल ने एस.सी. पोस्ट -मैट्रिक स्कॉलरशिप के बकाए जारी करने संबंधी कैबिनेट के फ़ैसले के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने उनकी तरफ से तैयार किया एक पोस्टर भी रिलीज किया, जो राज्य में नशों की समस्या को उजागर करता था। यह पोस्टर नौजवानों के सपने ‘साडा ख़्वाब, नशा मुक्त पंजाब ’ को प्रस्तुत करता था।
मुख्यमंत्री ने उनके उद्यम का स्वागत किया और उनको पंजाब सरकार की नशों के खि़लाफ़ जंग में सक्रिय भूमिका निभाने की विनती की। उन्होंने कहा कि नशा-मुक्त पंजाब के सपने को पूरा करने में नौजवान वर्ग अहम भूमिका निभा सकता है। सेखड़ी ने कहा कि नशा-मुक्त पंजाब के लिए जेएसी गर्मजोशी से काम करेगी और यह लहर मुकम्मल तौर पर ग़ैर-राजनीतिक होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-10 lakh students of private colleges will be started under Captains leadership
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab, cm amrinder singh, 10 lakh students campaign agnist drugs, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved