• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धोखाधड़ी के मामले में पटवारी सहित छह नामजद

Six nominees including Patwari in fraud case - Phagwara News in Hindi

फगवाड़ा। जमीन दिखाकर फर्जी रजिस्ट्री कराते हुए एक एनआरआई से सवा तीन करोड़ की ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले में एक वरिष्ठ पटवारी और एक महिला सहित छह लोगों पर इसका आरोप लगाया गया है। जिसके बाद सिटी पुलिस ने मामले की जांच सीआईए को सौंप दी गई। एनआरआई की तरफ से मामला दर्ज कराए जाने के बाद ये भी आरोप लगाया गया है कि पटवारी ने तहसीलदार के नाम पर भी दस लाख रुपए लिए थे। पुलिस को दी शिकायत में जसपाल सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह वासी कवैंटरी, लंदन ने बताया कि वो लंदन में रहता है। 18 मई 2015 को अनिल कुमार शर्मा पुत्र रमेश शर्मा निवासी सिंघपुरा तरखाना थाना हाजीपुर दसूहा, गुलशान सिंह पुत्र ईशर सिंह निवासी पंजोहा तहसील अंब हिमाचल प्रदेश ने मिल कर फगवाड़ा में 20 कनाल 2 मरले जगह दिखाई। जिसको मालिक राजविंदर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह के नाम होना बताया था। जिसके बाद उन्होंने सवा तीन करोड़ में जमीन का सौदा कराने की बात कही और 20 सितंबर 2015 को रजिस्ट्री करवा दी। लेकिन आज तक उसे जमीन का कब्जा नहीं मिला और अब उसे रजिस्ट्री के भी फर्जी होने की जानकारी मिली। एनआरआई जसपाल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादंस की धारा 420/467/468/471 120बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Six nominees including Patwari in fraud case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: six nominees including patwari in fraud case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, phagwara news, phagwara news in hindi, real time phagwara city news, real time news, phagwara news khas khabar, phagwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved