• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट

Punjab Police Action: 150 Modified Motorcycle Silencers Destroyed - Ludhiana News in Hindi

लुधियाना । पंजाब के लुधियाना जिले में ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने बाइकों के मॉडिफाइड साइलेंसर को जब्त कर नष्ट कर दिया। लुधियाना की खन्ना पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ अभियान चलाया था। इसके तहत मोटरसाइकिलों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर को जब्त किया गया और फिर रोड रोलर से नष्ट कर दिए गए। खन्ना पुलिस ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि खन्ना ट्रैफिक विंग की बड़ी कार्रवाई। खन्ना ट्रैफिक विंग ने पिछले एक हफ्ते में जब्त की गई मोटरसाइकिलों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर को रोड रोलर से कुचलकर नष्ट कर दिया, ताकि उन्हें दोबारा न लगाया जा सके।
यह कार्रवाई अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर पर रोक लगाने और सड़कों पर शांति व सुरक्षा सुनिश्चित करने के अभियान के तहत की गई है। आइए, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
इससे पहले अमृतसर पुलिस को बुधवार को बड़ी कामयाबी मिली। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, "पुलिस ने सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 7 आधुनिक पिस्तौल और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।"
डीजीपी ने लिखा, "शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया ऐप्स के जरिए विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे और आपराधिक तत्वों को सप्लाई करने के लिए सीमा पार के रास्तों से अवैध हथियारों की खेप मंगवा रहे थे।"
उन्होंने लिखा कि सुल्तानविंड पुलिस स्टेशन, अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अवैध हथियारों की सप्लाई चेन में शामिल अन्य साथियों की पहचान करने और इस नेटवर्क की आगे-पीछे की कड़ियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। डीजीपी ने आगे लिखा, "पंजाब पुलिस अवैध हथियारों की तस्करी, संगठित अपराध और सीमा पार के आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ 'जीरो-टॉलरेंस' नीति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab Police Action: 150 Modified Motorcycle Silencers Destroyed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab police, motorcycle silencers, silencers, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ludhiana news, ludhiana news in hindi, real time ludhiana city news, real time news, ludhiana news khas khabar, ludhiana news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved