• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पुंछ हमले पर चरणजीत सिंह चन्नी ने उठाए सवाल, अनुराग ठाकुर ने दिया जवाब

Charanjit Singh Channi raised questions on Poonch attack, Anurag Thakur answered - Jalandhar News in Hindi

जालंधर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमले में एक जवान शहीद गया, जबकि चार घायल हो गए। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस हमले को 'पॉलिटिकल स्टंट' करार देते हुए कहा कि जब भी चुनाव आते हैं तो ऐसे स्टंट खेले जाते है और भाजपा को चुनाव में जिताने का रास्ता तैयार किया जाता है। लोगों को मरवाने और उनकी लाशों पर खेलना भाजपा का काम है। चन्नी के उठाए सवाल का केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जवाब दिया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि इससे घटिया मानसिकता कांग्रेस की और क्या होगी, जिन्होंने अपने ही जवानों को सशक्त करने की बजाय, हथियार देने की बजाय, बुलेट प्रूफ जैकेट देने की बजाय ये लोग 10 साल दलाली ही खाते रहे। दूसरी ओर, मोदी सरकार है जिसने हमेशा ही दुश्मनों को जवाब दिया। पुलवामा के बाद सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक की। उन्होंने आगे कहा कि हमने देश के अंदर भी आतंकवादी हमले रोकने का काम किया है। कांग्रेस वही है, जिसने पार्लियामेंट पर अटैक करने वाले अफजल गुरु के लिए देर रात कोर्ट खुलवाकर उसकी फांसी की सजा माफ करवाने की कोशिश की। ये लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग को भी अपने दल में शामिल करना चाहते हैं।--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Charanjit Singh Channi raised questions on Poonch attack, Anurag Thakur answered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: charanjit singh channi, anurag thakur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jalandhar news, jalandhar news in hindi, real time jalandhar city news, real time news, jalandhar news khas khabar, jalandhar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved