• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कलाकार विनोद सिद्धू के निर्देशन में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दे रहे संदेश

Message of daughter Bachao Beti Teach in the direction of artist Vinod Sidhu - Hoshiarpur News in Hindi

होशियारपुर। भारत सरकार के गीत एवं नाटक प्रभाग सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत जागरुकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। निर्देशक विनोद सिद्धू की देखरेख में जिला होशियारपुर के तलवाड़ा क्षेत्र (स्कूलों, कालेजों एवं गांवों) में जागरुकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है। जिसके तहत टीम द्वारा गीत-संगीत एवं नाटक के माध्यम से लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के साथ जोड़ा जा रहा है ताकि बेटियों के प्रति संकुचित सोच के लोगों की सोच को बदला जा सके। इस संबंधी जानकारी देते हुए डायरेक्टर विनोद सिद्धू ने बताया कि सी.डी.पी.ओ. पंकज शर्मा की अगुवाई में चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा बहुत ही प्रभावशाली ढंग से लोगों को इस नारे की सार्थकता के साथ जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि तलवाड़ा में इस मुहिम के तहत करीब 40 गांवों को कवर किया जाना है तथा अब तक करीब 25 गांवों के लोगों में उक्त अभियान के तहत जागरुकता पैदा करने का प्रयास किया गया है। इस दौरान कलाकार सन्नी, मुकेश, विशाल, सर्बजीत व अविनाश आदि गीत-संगीत और नाटक के माध्यम से लोगों को जागरुक करने में अहम रोल अदा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान कई लोग समाज में बेटियों की सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठाते हैं, जिसका उनकी टीम द्वारा बहुत ही प्रभावशाली ढंग से जवाब दिया जाता है ताकि लोगों की मानसिकता बदली जा सके। इस मुहिम में गांवों की पंचायत एवं सुपरवाइजर्स मैडम सुरिंदर कौर, गुरमीत कौर एवं मैडम राज कुमारी द्वारा पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Message of daughter Bachao Beti Teach in the direction of artist Vinod Sidhu
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: message of daughter bachao beti teach in the direction of artist vinod sidhu, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, hoshiarpur news, hoshiarpur news in hindi, real time hoshiarpur city news, real time news, hoshiarpur news khas khabar, hoshiarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved