• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हमारे लिए बहुत गर्व की बात है : हरमनप्रीत की मां

It is a matter of great pride for us: Harmanpreets mother - Amritsar News in Hindi

अमृतसर। पेरिस ओलंपिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह के देश के सर्वोच्च खेल सम्मान 'खेल रत्न' के लिए चुने जाने के बाद हरमनप्रीत की मां ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत को 17 जनवरी को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, इसकी घोषणा भारत सरकार ने की है। इस उपलब्धि पर हरमनप्रीत की मां का कहना है कि हमारे बेटे का एक छोटे से गांव से निकलकर यहां तक ​​पहुंचना गर्व की बात है। इसकी हमें बहुत ख़ुशी है। साथ ही मां ने कहा कि ओलंपिक खेलों में दो बार कांस्य पदक जीतकर, भारत का नाम भी रोशन हुआ और हमारे गांव का नाम भी रोशन हुआ।
हरमनप्रीत सिंह बाबा बकाला हलके के गांव तिमोवाल के रहने वाले हैं।
हरमनप्रीत के अलावा सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश,ओलंपिक पदक विजेता युवा महिला निशानेबाज मनु भाकर और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न प्रदान किया जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-It is a matter of great pride for us: Harmanpreets mother
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amritsar, paris olympics, bronze medal, indian hockey team, harmanpreet singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, amritsar news, amritsar news in hindi, real time amritsar city news, real time news, amritsar news khas khabar, amritsar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved