भुवनेश्वर। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को चार राज्यसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। मतदान 26 मार्च को होना है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पटनायक ने इन चार सीटों के लिए मुन्ना खान, सुबाष सिंह, सुजित कुमार और ममता महंता को उम्मीदवार बनाया है।
सुबाष सिंह ओडिशा कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड के चेयरपर्सन होने के अलावा लेबर एंड ट्रेड यूनियन मूवमेंट और बीजू श्रमिक समुख्य से जुड़े रहे हैं।
मुन्ना खान अल्पसंख्यक नेता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। साथ ही अल्पसंख्यक मामलों के सलाहकार भी हैं।
सुजित कुमार विशेष विकास परिषद के सलाहकार हैं। वहीं ममता महंता बीजद की मयूरभंज महिला शाखा से हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope