• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मणिपुर में तलाशी अभियान, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

Search operation in Manipur, huge quantity of arms and ammunition recovered - Imphal News in Hindi

इंफाल । मणिपुर के दो जिलों में सुरक्षा बलों ने हाल ही में चलाए गए तलाशी अभियान में बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। यह कार्रवाई कांगपोकपी और इंफाल पूर्वी जिले के अलग-अलग इलाकों में की गई, जहां कथित तौर पर कुकी सशस्त्र समूहों ने बंकर बनाए थे। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने इन बंकरों को नष्ट कर दिया और अवैध हथियारों का जखीरा जब्त किया। यह जानकारी मणिपुर पुलिस ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर दी है। कांगपोकपी जिले के एस. मोंगपी रिज क्षेत्र में पहले अभियान में एक 7.62 मिमी एसएलआर मैगजीन, एक .303 राइफल मैगजीन, एक सिंगल बैरल ब्रीच लोडिंग (एसबीबीएल) गन, दो 9 मिमी पिस्तौल मैगजीन, तीन एसबीबीएल गन कार्ट्रिज, तीन .303 गोला-बारूद और एक 38 मिमी एंटी-रायट कार्ट्रिज बरामद किया गया।
इसके अलावा, संशोधित पोम्पी बम भी मिले, जिनमें एक लंबी दूरी का, पांच मध्यम दूरी के और दो छोटी दूरी के बम शामिल हैं। साथ ही तीन टियर स्मोक शेल और एक बाओफेंग रेडियो सेट भी जब्त किया गया।
दूसरी कार्रवाई इंफाल पूर्वी जिले के ट्विचिन और साइबोल गांवों के आसपास हुई। यहां से एक 12 बोर सिंगल बैरल राइफल, कई हैवी बिपॉड माउंटेड पोम्पी गन (60 मिमी, 55 मिमी और 45 मिमी कैलिबर), और विभिन्न कैलिबर के 75 से अधिक पोम्पी बम बरामद किए गए।
इनमें 82 मिमी, 75 मिमी, 60 मिमी और 45 मिमी कैलिबर के बम शामिल हैं। इसके अलावा, दो बर्मी इलेक्ट्रॉनिक आईईडी (प्रत्येक 5 किलोग्राम), तीन 12 बोर गोला-बारूद और दो बाओफेंग रेडियो सेट भी मिले। इस क्षेत्र में कुकी सशस्त्र समूह द्वारा बनाए गए 13 बंकरों को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया।
अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए चलाया गया था। बरामद हथियारों और विस्फोटकों की जांच शुरू कर दी गई और संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Search operation in Manipur, huge quantity of arms and ammunition recovered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: manipur, arms, ammunition, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, imphal news, imphal news in hindi, real time imphal city news, real time news, imphal news khas khabar, imphal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved