• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मणिपुर में स्कूल बस पलटने से 7 छात्राओं की मौत

7 girl students killed as school bus overturns in Manipur - Imphal News in Hindi

इंफाल । मणिपुर के नोनी जिले में बुधवार को एक स्कूल बस के पलट जाने से कम से कम सात छात्राओं की मौत हो गई और 18 से अधिक घायल हो गए। कई की हालत गंभीर है। छात्राओं को ले जा रही बस जिले के लोंगसाई इलाके के पास ओल्ड कछार रोड पर मोड़ के पास अचानक पलट गई, जिसमें कम से कम पांच छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां दो छात्राओं ने दम तोड़ दिया। मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है क्योंकि कई छात्राओं की हालत गंभीर है। दुर्घटनास्थल इंफाल से करीब 55 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने कहा कि थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चे दो बसों में नोनी जिले के खौपुम के वार्षिक स्कूल अध्ययन दौरे पर गए थे। जिस बस में छात्राएं सवार थीं, वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया: "आज ओल्ड कछार रोड पर स्कूली बच्चों को ले जा रही एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। बचाव अभियान में समन्वय के लिए एसडीआरएफ, मेडिकल टीम और विधायक घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। बस में सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-7 girl students killed as school bus overturns in Manipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: manipur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, imphal news, imphal news in hindi, real time imphal city news, real time news, imphal news khas khabar, imphal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved