• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शिरपुर के निमझरी नाका परिसर में लगी आग, एटीएम समेत तीन दुकानें जलकर खाक

Fire breaks out at Nimjhari Naka complex in Shirpur, burning three shops including an ATM - Shirpur-Warwade News in Hindi

शिरपुर। महाराष्ट्र के धुले के शिरपुर तहसील स्थित निमझरी नाका परिसर में आग ने आसपास के इलाके में हड़कंप मचा दिया। आग लगने से एसबीआई एटीएम समेत तीन दुकानें जलकर खाक हो गईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग ने देखते ही देखते एक कॉम्प्लेक्स के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक क्लीनिक (दवाखाना), मेडिकल स्टोर, नमकीन की दुकान और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का एटीएम पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग की लपटें इतनी तेज और भयावह थीं कि दुकानों के पीछे स्थित रिहायशी मकानों को भी नुकसान हुआ। आग ने आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया और स्थानीय लोग भी दहशत में आ गए।
घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। दमकल कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने भी मदद की, लेकिन आग इतनी तेज फैल रही थी कि करीब एक घंटे बाद काबू पाया गया।
आग पूरी तरह बुझने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना में करोड़ों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि आग कैसे लगी, इसकी जानकारी किसी को नहीं हो पाई थी, इससे हम लोगों का काफी नुकसान हो गया है। हम लोग प्रशासन से मांग करते हैं कि हमें इसका मुआवजा दिया जाए, जिससे हम लोग दोबारा कुछ काम शुरू कर सकें।
शिरपुर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज से भी साक्ष्य जुटाया जा रहा है, जिससे आग लगने का सही कारण पता लगाया जा सके। इसके साथ ही स्थानीय लोगों से भी हादसे की पूरी जानकारी ली गई है। प्रशासन ने घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ितों को उचित सहायता देने का आश्वासन दिया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fire breaks out at Nimjhari Naka complex in Shirpur, burning three shops including an ATM
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shirpur, maharashtra, fire, accident, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shirpur-warwade news, shirpur-warwade news in hindi, real time shirpur-warwade city news, real time news, shirpur-warwade news khas khabar, shirpur-warwade news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved