• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पूर्व सेना प्रमुख नरवणे ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर दिया जोर, बोले- हर चुनौती के लिए तैयार है भारत

Former Army Chief Naravane Emphasizes Self-Reliance in the Defence Sector - Pune News in Hindi

पुणे। पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में हमें आत्मनिर्भर होने की जरूरत है, जिससे हमें किसी विषम परिस्थिति में किसी और के भरोसे न रहना पड़े। अग्निवीर योजना को लेकर उनका कहना है कि जब कोई योजना शुरू की जाती है तो उसमें बदलाव की गुंजाइश रहती है और सरकार इस पर ध्यान देती है। पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि हम पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि अगर हमें सुरक्षित रहना है तो हमें हमेशा तैयार रहना होगा। तैयारी हमेशा चलती रहती है। पहले भी तैयार थे, आज भी तैयार हैं और आने वाले समय में भी हम तैयार रहेंगे। मैं लोगों को आश्वासन देना चाहता हूं कि भारतीय सेना हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। गलवान संघर्ष, चीन के साथ बॉर्डर पर तनाव और भारत-चीन के बीच चल रही बातचीत से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत और तिब्बत के बीच का बॉर्डर चिन्हित नहीं है। इसकी वजह से झड़प की घटनाएं होती रहती हैं। पहले भी होती थीं, आज भी हो रही हैं और आने वाले समय में भी होती रहेंगी। इसका हल करने के लिए ही बातचीत की जाती है, जिससे एक-दूसरे की मुश्किलों को समझकर समाधान निकालने की कोशिश की जा सके। इस समय कमांडर स्तर की बातचीत चल रही है, यह एक अच्छा डेवलपमेंट है।
अग्निवीर योजना को लेकर उन्होंने कहा कि कोई भी योजना जब शुरू की जाती है, तब उसमें सुधार की प्रक्रिया चलती रहती है। अग्निवीर योजना को चार साल हो रहे हैं। सरकार सजग है कि इसमें और क्या-क्या बदलाव करने की जरूरत है। इसी के मद्देनजर हाल ही में घोषणा की गई है।
चीन के साथ चल रही बातचीत को लेकर उन्होंने कहा कि हमें सबकी सुननी चाहिए, लेकिन हमें वही करना चाहिए जो हमारे लिए ठीक हो और राष्ट्रहित में हो। दूसरों के कहने पर हम कार्रवाई नहीं करते। हमें दूरदर्शिता के साथ चलने की जरूरत है और यही हमारी नीति रही है कि जो भी विवाद हो, उसे बातचीत के जरिए हल किया जाए।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और चीन के बीच साझेदारी रही है, इसमें कोई नई बात नहीं है। जब भी हम कोई रणनीति बनाते हैं तो हम इस बात का ध्यान रखते हैं कि वे एक-दूसरे की मदद करते हैं। हम उसके लिए भी तैयार हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि हमें आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है। वायु सेना के फाइटर जेट और आधुनिक हथियार बाहर से आ रहे हैं। यह बहुत जरूरी है कि हम अपने हथियार बनाएं। अगर भविष्य में कोई घटना होती है तो हम किसी और के भरोसे न रहें। खुद हथियार बनाने की बहुत अहमियत है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Former Army Chief Naravane Emphasizes Self-Reliance in the Defence Sector
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: former army chief, naravane, defence sector, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, pune news, pune news in hindi, real time pune city news, real time news, pune news khas khabar, pune news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved