• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नांदेड़ में दिलचस्प सियासी मुकाबला, कांग्रेस-बीजेपी में सीधी टक्कर

Interesting political contest in Nanded, direct contest between Congress and BJP - Nanded News in Hindi

नांदेड़। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच नांदेड़ में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। पोलिंग बूथों पर लंबी कतारें यह बयां करने के लिए काफी हैं कि मतदाताओं के बीच चुनाव को लेकर खासा उत्साह है। सुबह कांग्रेस प्रत्याशी वसंतराव चव्हाण ने भी मतदान किया। इसके अलावा, बीजेपी के राज्यसभा सांसद अशोक चव्हाण पत्नी अमिता चव्हान और बेटी के साथ मतदान करने पहुंचे। अगर बात नांदेड़ लोकसभा चुनाव की करें, तो यहां कुल 6 विधानसभा सीटें हैं -- मुखेड़, डेगलूर, नायगांव, भोकर, नांदेड़ उत्तर और नांदेड़ दक्षिण। इसके अलावा, 18 लाख 51 हजार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दो हजार 68 मतदान केंद्रों में मतदाता वोट डाल रहे हैं। इस चुनाव के लिए 10 हजार 637 कर्मचारी लगाए गए हैं।
नांदेड़ में कुल 23 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिसमें भाजपा के प्रत्याशी प्रताप पाटिल चिखलिकार और कांग्रेस के वसंतराव चव्हाण में सीधी टक्कर है।
2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से यहां अशोक चव्हाण चुनावी मैदान में उतरे हुए थे, जबकि बीजेपी ने प्रताप पाटिल चिखिलकार को चुनावी मैदान में उतारा था, मगर इस बार अशोक चव्हाण बीजेपी में शामिल हो चुके हैं, जिसे देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार यहां सियासी मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Interesting political contest in Nanded, direct contest between Congress and BJP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nanded, lok sabha elections, voting, congress candidate, vasantrao chavan, bjp, rajya sabha mp, ashok chavan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, nanded news, nanded news in hindi, real time nanded city news, real time news, nanded news khas khabar, nanded news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved