• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हमें पिनाक जैसी मिसाइलों का प्रयोग करना चाहिए : रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कमांडर शालिनी अग्रवाल

We should use missiles like Pinak: Retired Lieutenant Commander Shalini Agarwal - Mumbai News in Hindi

मुंबई। पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल हमलों के दौरान भारतीय डिफेंस सिस्टम एस-400 ने बेहतर काम किया, जिसकी देशभर में तारीफ हो रही है। इसी बीच रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कमांडर शालिनी अग्रवाल ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए भारतीय सेना की तारीफ की। इस दौरान उन्होंने पिनाक जैसी मिसाइलों के प्रयोग की बात कही। पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल हमले को मार गिराने पर एस-400 की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, "एलओसी पर तैनात एस-400 ने बहुत अच्छे से काम करते हुए पाकिस्तान के मिसाइल हमले को बेकार कर दिया। वहीं, ऑपरेशन सिंदूर का जो नाम दिया गया, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत बेहतरीन सोच को दर्शाता है। जो बहनों और माताओं ने पहलगाम में अपना सिंदूर खोया था, उनका बदला लिया गया है।" एस-400 की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, "रूस से लिए गए इस एयर डिफेंस सिस्टम ने अपना काम करके अपनी खूबी को दिखा दिया है। हमारे पास बाकी जो मिसाइल हैं, जिसमें पिनाक भी शामिल है, उन्हें निकाल लेना चाहिए। अब हमें इनकी जरूरत है। हमें इन्हें सिर्फ प्रतीक की तरह न रखकर चलाना चाहिए।"
भारतीय एयर डिफेंस की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, "पाकिस्तान जो हवाई बातें कर रहा है कि हमारे जेट गिरा दिए, उनके यहां जो हमने धुआं-धुआं किया है, उसका असर देखने को मिलता है। हमारे एयर डिफेंस सिस्टम बहुत पुख्ता और मजबूत हैं, एस-400 ने इसका सभी को प्रमाण दिया है।"
उन्होंने कहा, "पीएम मोदी ने जो काम किया है, वह हम पिछले 70 साल में नहीं कर पाए। हम सिर्फ शांति की बातें करते रहे। मुंबई हमले के बाद हमें मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए था। लेकिन आज हम ऑपरेशन सिंदूर के तहत जवाब दे रहे हैं।"
उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना ने मंगलवार देर रात (6-7 मई) 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) और पाकिस्तान में नौ आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया। बौखलाए पाकिस्तान की तरफ से बुधवार रात (7-8 मई) भारत के कई सैन्य प्रतिष्ठानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले की कोशिश की गई, जिसे नाकाम कर दिया गया। जवाब में भारत ने टारगेटेड हमला करके पाक के कई एयर डिफेंस सिस्टम को सफलता पूर्वक निशाना बनाकर नष्ट कर दिया।
पाकिस्तानी मिसाइल और ड्रोन हमलों के दौरान भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 ने बेहतरीन काम किया, जिसकी देश भर में तारीफ हो रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-We should use missiles like Pinak: Retired Lieutenant Commander Shalini Agarwal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai, pakistani, drone, missile attacks, indian defense system, retired lieutenant commander, shalini agarwal, indian army\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved