• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

काेरोना वायरस से कोहराम, तीन दिन में सेंसेक्स 5000 अंक से अधिक लुढ़का

Sensex slumps by 1,097.34  points, to 29,481.75 - Mumbai News in Hindi

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में आज बढ़त के साथ शुरुआत हुई । निफ्टी ने भी करीब 100 अंक की छलांग लगाई थी। लेकिन इसके बाद कोरोना वायरस के प्रभाव से सेंसेक्स नीचे गिरता ही चला गया। शेयर बाजार तीन साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है। दोपहर में 2.40 PM पर सेंसेक्स में 1289.51 अंक की गिरावट देखी गई और यह 29,289.58 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी 359.85 अंक की गिरावट के बाद 8,607.20 के स्तर पर है। शेयर बाजारों में कोरोना वायरस का खौफ देखने को मिल रहा है। भारतीय शेयर बाजार की बात करें तो सिर्फ तीन दिन में सेंसेक्स 5000 अंक से अधिक लुढ़का है - 12.40 PM - 1,097.34 गिरकर 29,481.75 तक पहुंच गया है। वहीं निफ्टी 341.95 गिरकर 8625.10 तक पहुंच गया है। कारोबार सुबह से लेकर अब तक सेंसेक्स 1000 अंक से ज्याद लुढ़क कर 30 हजार अंक के नीचे आ गया तो निफ्टी ने भी बढ़त गंवा दी है।शेयर बाजार के जानकारों की मानें तो कारोबार के अंत में बिकवाली बढ़ सकती है।
यहां देखें इस हफ्ते भारतीय शेयर बाजार का हाल...

मंगलवार को भारी उतार—चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली लौट आई और सेंसेक्स-निफ्टी बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए थे। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 810.98 अंक यानी करीब 2.58 फीसदी लुढ़क कर 30,579.09 अंक पर बंद हुआ और निफ्टी 230.35 अंक लुढ़क कर 8,967.05 अंक पर बंद हुआ था।
सोमवार को सेंसेक्स 2,713.41 अंक यानी 7.96 फीसदी की गिरावट के साथ 31,390.07 अंक पर बंद किया गया था। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 757.80 अंक यानी 7.61 फीसदी की गिरावट के साथ 9,197.40 अंक पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sensex slumps by 1,097.34 points, to 29,481.75
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sensex today, sensex slumps by 1, 09734 points, nifty, stock market today, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved