• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सैफ अली खान हमला, पुलिस ने जब्त किया ब्लेड का टुकड़ा

Saif Ali Khan attacked, police seized blade piece - Mumbai News in Hindi

मुंबई । बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान के शरीर से सर्जरी के बाद निकाला गया हेक्सा ब्लेड का टुकड़ा पुलिस ने जब्त कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, हेक्सा ब्लेड का नुकीला हिस्सा, सैफ अली खान के शरीर में घुस गया था, जिसे डॉक्टर्स ने सर्जरी के दौरान निकाल दिया। पुलिस ने हेक्सा ब्लेड का टुकड़ा जब्त कर लिया है। 16 जनवरी को अभिनेता पर एक अज्ञात शख्स ने चाकू से छह बार वार किया था। छह घावों में से दो गंभीर बताए बताए गए। ये जख्म उनकी रीढ़ की हड्डी के करीब थे।
वारदात तड़के सुबह 2 बजकर 15 मिनट पर हुई थी। चोर सैफ के बांद्रा स्थित आलीशान घर में घुसा और उनके नौकरों पर हमला किया फिर जब सैफ ने बीच-बचाव किया तो उसने उन पर भी हमला कर दिया।
घटना के समय करीना अपने दोनों बच्चों तैमूर और जेह के साथ घर पर ही मौजूद थीं।
बेटे जेह के कमरे में हुए शोरगुल से अभिनेता जाग गए। बाहर आकर उन्होंने देखा कि अपराधी उनकी घरेलू सहायिका से बहस कर रहा था, यह देखकर सैफ ने अपराधी से उन्हें बचाने की कोशिश की, जिस पर उसने उन पर हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार, घायल अभिनेता को लीलावती अस्पताल उनके घरेलू कर्मचारी ले गए थे, जहां डॉक्टर्स ने इमरजेंसी में सर्जरी की और उनके शरीर के हिस्से में फंसे ब्लेड को निकाला।
अभिनेता के मैनेजर ने उनकी हेल्थ अपडेट को लेकर एक बयान जारी करते हुए कहा था, “सैफ अली खान के निवास पर चोरी का प्रयास किया गया था। वह वर्तमान में अस्पताल में सर्जरी करवा रहे हैं। हम मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध करते हैं कि वे धैर्य रखें। यह पुलिस का मामला है। हम आपको स्थिति से अवगत कराते रहेंगे”।
सर्जरी से बाहर आने के बाद, एक बयान में कहा गया कि वह खतरे से बाहर हैं और ठीक हो रहे हैं। वो डॉक्टर की निगरानी में हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Saif Ali Khan attacked, police seized blade piece
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: saif ali khan attack case, bollywood actor saif ali khan attacked, bollywood, saif ali khan, sharp weapon, करीना कपूर, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved