छत्रपति संभाजीनगर । कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोमवार को केंद्र सरकार, शिक्षा व्यवस्था, छात्र आंदोलनों, राजनीतिक दलों और अपनी संगठनात्मक रणनीति के बारे में समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात की। उन्होंने कहा कि उनका संगठन किसी एक राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं बल्कि व्यवस्था (सिस्टम) के खिलाफ संघर्ष कर रहा है। जहां भी छात्रों और शिक्षा से जुड़े मुद्दे सामने आएंगे, उनकी टीम वहां मौजूद रहेगी।
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से शिक्षा के मुद्दे पर कहा कि यह केवल किसी एक राज्य की समस्या नहीं है बल्कि लगभग पूरे देश में शिक्षा व्यवस्था चुनौतियों का सामना कर रही है। छात्र निराश हैं और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। जहां भी शिक्षा से जुड़ा कोई मुद्दा उठेगा, उनका संगठन छात्रों के साथ खड़ा रहेगा और उनकी आवाज बुलंद करेगा।
उन्होंने विपक्षी दलों के कमजोर होने के पीछे प्रवर्तन एजेंसियों के कथित दुरुपयोग को एक प्रमुख कारण बताया। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी दलों के खिलाफ किया गया। उदाहरण देते हुए उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति का जिक्र किया और कहा कि राज्य के दो बड़े विपक्षी दल शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) दोनों में विभाजन हुआ। उनके अनुसार, इस तरह की घटनाओं ने विपक्ष को कमजोर किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लोकतंत्र की कार्यप्रणाली पर अपनी राय रखते हुए दीपके ने कहा कि जब नागरिक अपनी चिंताएं व्यक्त करते हैं तो सरकार की जिम्मेदारी है कि वह उनकी बात सुने और उस पर कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सर्वोपरि होती है और यदि बड़ी संख्या में छात्र किसी मंत्री को हटाने की मांग कर रहे हैं तो सरकार को उस मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। हालांकि, यह उनका व्यक्तिगत राजनीतिक मत है।
अभिजीत दिपके ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका संगठन किसी विशेष राजनीतिक दल की आलोचना करने या बचाव करने के उद्देश्य से काम नहीं करता। यदि छात्र किसी भी सरकार के कार्यकाल में समस्याओं का सामना करेंगे, तो उनका संगठन सत्ता में मौजूद किसी भी दल के खिलाफ आवाज़ उठाएगा। मुख्यमंत्री या शिक्षा मंत्री चाहे किसी भी पार्टी से हों, उन्हें छात्रों के हितों को प्राथमिकता में रखना होगा।
अभिजीत दिपके ने कहा कि उन्हें किसी सामाजिक या ऐतिहासिक नेता से तुलना पसंद नहीं है। उन्हें "अन्ना" या "गांधी" जैसे संबोधनों से न पुकारा जाए और वे स्वयं को उसी पहचान के साथ देखना चाहते हैं, जिसे उन्होंने अपनाया है।
राजनीतिक दलों से संपर्क के सवाल पर दिपके ने बताया कि हाल के दिनों में खराब स्वास्थ्य के कारण उन्होंने किसी से बातचीत नहीं की। हालांकि उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा उनसे मिलने आए थे और उन्होंने बताया कि वे राहुल गांधी की ओर से समर्थन का संदेश लेकर आए हैं। कांग्रेस के कई सांसदों ने भी उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से भी समर्थन मांगा था और उनका प्रयास विभिन्न राजनीतिक दलों से संवाद बनाए रखने का रहा है।
नई राजनीतिक पार्टी और चुनावी राजनीति को लेकर उन्होंने कहा कि फिलहाल देश को एक "पब्लिक प्रेशर ग्रुप" की जरूरत है। उन्होंने आपातकाल (इमरजेंसी) का उदाहरण देते हुए कहा कि केवल चुनाव लड़ना हर समस्या का समाधान नहीं होता। जब लोकतंत्र पर खतरा महसूस होता है तो व्यापक जन-आंदोलन की आवश्यकता होती है। इसी कारण फिलहाल उनका फोकस जनदबाव और जनभागीदारी के माध्यम से बदलाव लाने पर है।
उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष किसी एक पार्टी के खिलाफ नहीं बल्कि व्यवस्था की उसकी कमियों के खिलाफ है। वर्तमान में केंद्र में भाजपा की सरकार होने के कारण उनके आंदोलन का विरोध वर्तमान सरकार के खिलाफ रहा। यदि भविष्य में कोई अन्य दल सत्ता में होगा और वही समस्याएं बनी रहेंगी तो उनका संगठन उस दल के खिलाफ भी आवाज उठाएगा।
संवाद और आंदोलन की रणनीति पर दिपके ने कहा कि जहां बातचीत से समाधान निकल सकता है, वहां सरकार और विपक्ष दोनों से संवाद किया जाएगा। यदि बातचीत से समाधान नहीं निकलता है तो उनका संगठन लोकतांत्रिक तरीके से जन-आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेगा।
अपने आंदोलन के दौरान असामाजिक तत्वों की मौजूदगी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही आशंका जताई थी कि आंदोलन को बदनाम करने के लिए बाहरी तत्व भेजे जा सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि आंदोलन के शुरुआती एक महीने तक ऐसी कोई घटना नहीं हुई। उन्होंने दिल्ली पुलिस के उस दावे पर भी सवाल उठाया जिसमें बड़ी संख्या में अपराधियों की मौजूदगी की बात कही गई थी। दिपके ने पूछा कि यदि इतने अपराधी मौजूद थे तो उन्हें वहां रहने की अनुमति किसने दी और सुरक्षा व्यवस्था में यह चूक कैसे हुई।
कानूनी मामलों पर उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, कम से कम उनकी सुनवाई तो होनी ही चाहिए। किसी के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं तो कानून के अनुसार मुकदमा चलना चाहिए लेकिन न्यायिक प्रक्रिया समय पर पूरी होनी भी आवश्यक है।
अपने संगठन के भविष्य को लेकर दिपके ने बताया कि उनकी प्राथमिकता सबसे पहले अपनी टीम को फिर से संगठित करना है। आंदोलन की शुरुआत केवल 10 से 20 लोगों के साथ हुई थी लेकिन अब स्वयंसेवकों (वॉलंटियर्स) की संख्या 300 से अधिक हो गई है। वे पहले सभी स्वयंसेवकों से फीडबैक लेंगे, यह समझेंगे कि आंदोलन के दौरान क्या बेहतर किया जा सकता था और किन गलतियों से बचा जा सकता था। इसके बाद संगठन की आगे की दिशा और संरचना पर सामूहिक निर्णय लिया जाएगा।
विदेश से भारत लौटने के अपने फैसले पर दिपके ने कहा कि जब वे अमेरिका में पढ़ाई कर रहे थे, तब सभी लोग उन्हें एक भारतीय छात्र के रूप में जानते थे। उन्होंने कहा कि उनके प्रोफेसर और मित्र उन्हें भारत के प्रतिनिधि के रूप में देखते थे लेकिन उन्हें यह जानकर दुख हुआ कि अपने ही देश में उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया। इस अनुभव ने उन्हें भावनात्मक रूप से प्रभावित किया और इसी कारण वे वापस लौटे।
--आईएएनएस
महेश भट्ट ने की अनुपम खेर की तारीफ, बोले-जो अपनी खामोशी से भी दिल छू ले, वही अभिनेता कहलाने के लायक
28 नवंबर का पंचांग- सुबह होते ही बदल जाएगी तिथि, जानिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक का समय
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 116/6
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर किया डांस
बॉबी देओल ने ताजा की बचपन की यादें, बोले-शोले की शूटिंग में पिता धर्मेंद्र के साथ आया करता था
अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण
अवनीत कौर ने फैंस को दिया सरप्राइज का हिंट, ‘गनमास्टर G9’ के प्रीमियर से इमरान हाशमी संग शेयर की खास झलक!
ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज के एक दिन बाद ही याद आया राजश्री फिल्मों का सदाबहार अंदाज
बेटी रिया हैं अनिल कपूर की स्टाइलिस्ट, अभिनेता ने बताया बेटियों के बचपन का किस्सा
'मैं शुरू में तैयार नहीं था, लेकिन एमआई को सही दिशा की जरूरत है', फिर से कप्तानी संभालने के बाद बोले रोहित
प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह
अगले 6 महीने ऊखीमठ में होंगे बाबा केदार के दर्शन, ओंकारेश्वर मंदिर में स्थापित हुई पंचमुखी उत्सव डोली
यामी गौतम के बर्थडे पर पति आदित्य धर का स्पेशल पोस्ट, उन्हें बताया 'यामी पगलू'
राशिफल 26 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगी तरक्की, किसकी बढ़ेगी परेशानी
27 नवंबर का पंचांग: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत, जानें चंद्रोदय से लेकर राहुकाल तक का समय
आकाश दीप ने खोला 'पंजा', 356 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड की पहली पारी
29 दिनों का होगा अगहन मास, मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती सहित आएंगे कई प्रमुख त्योहार, 16 दिसंबर से खरमास शुरू
29 नवंबर का पंचांग: रविवार को सूर्य देव की उपासना का विशेष महत्व, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
परिसीमन विधेयक पर सियासी समीकरणों में बड़ा उलटफेर : DMK, NCP (SP), YSRCP और BRS का सरकार को समर्थन

परिसीमन विधेयक को लेकर राहुल गांधी ने फिर लगाए चुनावी हेरफेर के आरोप

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: चीन को 3-1 से मात देकर भारत ने रिकॉर्ड चौथी बार जीता खिताब
राशिफल 28 नवंबर: जानिये कैसा बीतेगा 12 राशि के जातकों का शनिवार का दिन
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर किया डांस
'मैं 40 दिन में फिल्म खत्म करूं तो गलत क्या है?', अक्षय कुमार ने नोलन-टॉम क्रूज का दिया उदाहरण
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
अवनीत कौर ने फैंस को दिया सरप्राइज का हिंट, ‘गनमास्टर G9’ के प्रीमियर से इमरान हाशमी संग शेयर की खास झलक!
IAS बनने का सपना देखती थीं यामी गौतम, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड स्टार
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' के गाने पर झूमीं अक्षरा सिंह, फैंस से बोलीं- 'अब आपकी बारी'
भोपाल के थिएटर से मुंबई तक, अर्शी खान ने ऐसे बदली अपनी किस्मत
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
रोज 10 मिनट अनुलोम-विलोम, तनाव-चिंता से लेकर खांसी-सांस की परेशानी तक मिलेगा छुटकारा
प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
मयूरासन के रोज अभ्यास से बढ़ेगी ताकत, संतुलन और एकाग्रता, जानें इसके फायदे
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
शरीर से मन और आत्मा तक… योग के पांच कोशों में छिपा है संपूर्ण जीवन का रहस्य
बॉबी देओल ने ताजा की बचपन की यादें, बोले-शोले की शूटिंग में पिता धर्मेंद्र के साथ आया करता था
अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान,शक्ति मुद्रा का करें रोज अभ्यास, मिलेगा फायदा
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 29/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope