• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुंबई: सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल हुईं शर्लिन चोपड़ा, वोट के अधिकार को लेकर जताई चिंता

Mumbai: Sherlyn Chopra joins CJP protest; voices concern over voting rights - Mumbai News in Hindi

मुंबई। एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रोटेस्ट में हिस्सा लेते हुए मतदान के अधिकार को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वोट देने का अधिकार हर भारतीय नागरिक का बुनियादी और मौलिक अधिकार है और इसे किसी भी स्थिति में छीना नहीं जाना चाहिए। शर्लिन ने एसआईआर के तहत मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर सवाल उठाते हुए संबंधित लोगों की नागरिकता साबित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि वोट देने का अधिकार हमारा अधिकार है, यह हमारा मौलिक अधिकार है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर किसी भारतीय नागरिक को अपने देश में मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा, तो वह किस देश में जाकर मतदान करेगा। उन्होंने दावा किया कि एसआईआर के चलते बड़ी संख्या में भारतीयों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं और सवाल किया कि क्या यह साबित किया जा सकता है कि हटाए गए लोग भारतीय नागरिक नहीं हैं। शर्लिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि वह उनका सम्मान करती हैं और उन्हें पिता समान मानती हैं। लेकिन, सम्मान के साथ अपनी असहमति शांतिपूर्ण तरीके से व्यक्त करना भी मेरा अधिकार है। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि भारतीय नागरिकों के अधिकारों, खास तौर पर वोट देने के अधिकार, को नहीं छीना जाना चाहिए।
प्रदर्शन को लेकर भाजपा की ओर से उठाई गई आपत्तियों पर शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि अगर इस प्रदर्शन को बेबुनियाद बताया जा रहा है तो उन लोगों के बारे में स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए, जिनके नाम एसआईआर के तहत मतदाता सूची से हटाए गए हैं। यदि संबंधित एजेंसियों या अधिकारियों के पास यह प्रमाण है कि ये लोग भारतीय नागरिक नहीं हैं, तो उन्हें सामने रखा जाना चाहिए। शर्लिन ने आगे कहा कि इस प्रदर्शन का उद्देश्य अपने अधिकारों को लेकर सवाल उठाना है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के संबंध में पूछे गए सवाल पर शर्लिन चोपड़ा ने उनके इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने गंभीर गलती की है और उन्हें तत्काल पद से इस्तीफा देना चाहिए। इस पद की जिम्मेदारी किसी योग्य व्यक्ति को दी जानी चाहिए, जो चुनाव आयुक्त के कर्तव्यों का निष्पक्ष तरीके से निर्वहन करे।
प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके से मुलाकात के सवाल पर शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि दोनों के बीच दूर से इशारों में केवल हैलो-हाय हुआ था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें अभिजीत दीपके से बैठकर मिलने या बातचीत करने का मौका नहीं मिला। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं और कई लोग आंदोलन का समर्थन करने के लिए यहां मौजूद हैं। उन्होंने इसे लोगों के देश के प्रति लगाव से जोड़ते हुए कहा कि बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी उनके अनुसार देश और भारत माता के प्रति भावना को दर्शाती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mumbai: Sherlyn Chopra joins CJP protest; voices concern over voting rights
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sherlyn chopra, mumbai protest, cockroach janata party, cjp protest, voting rights, special intensive revision, sir, gyanesh kumar, chief election commissioner, voter list, election commission of india, indian politics, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved