मुंबई/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा को छोड़ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। दिल्ली से कई राष्ट्रीय नेताओं को चुनाव प्रबंधन के लिए महाराष्ट्र के मोर्चे पर लगाया गया है। इसके पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं।
दरअसल, हरियाणा में भाजपा को राह आसान लग रही है, मगर महाराष्ट्र में थोड़ी मुश्किलें आ खड़ी हुई हैं। महाराष्ट्र में भाजपा की लड़ाई कांग्रेस-राकांपा गठबंधन से तो है ही, अंदरखाने शिवसेना से भी है।
भाजपा के एक नेता ने आईएएनएस से कहा, "देश के हर हिस्से की तरह महाराष्ट्र में भी विपक्ष भाजपा का मुकाबला करने की स्थिति में नहीं है। सच तो यह है कि महाराष्ट्र में हमारी लड़ाई विपक्ष से कम, शिवसेना से ज्यादा है।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सूत्रों का कहना है कि अगर शिवसेना पिछली बार से ज्यादा सीटें पाने में सफल रही तो वह सरकार में अपनी हिस्सेदारी को लेकर मोलभाव पर उतर आएगी। इससे आशंकित भाजपा की कोशिश है कि वह अकेले पूर्ण बहुमत के आंकड़े तक पहुंचे। यही वजह है कि पार्टी ने महाराष्ट्र में पूरी ताकत झोंक दी है।
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या लगातार महाराष्ट्र में डटे हुए हैं। मौर्या महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी भी हैं। सक्रियता का आलम यह है कि महाराष्ट्र में बसे 40 लाख से ज्यादा हिंदी भाषी, उत्तर-भारतीयों का वोट पाने के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों के जिलास्तरीय नेताओं तक को यहां जनसंपर्क अभियान में लगाया गया है।
शीर्ष नेताओं की बात करें तो भाजपा के दो राष्ट्रीय महासचिवों -भूपेंद्र यादव और सरोज पांडेय- ने यहां एक महीने से भी अधिक समय से डेरा डाल रखा है। भूपेंद्र यादव महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव प्रभारी हैं तो सरोज पांडेय राज्य प्रभारी हैं। दोनों नेता राज्य के चुनाव प्रबंधन में इस कदर व्यस्त हैं कि इस दौरान वे दिल्ली आने के लिए भी समय नहीं निकाल पा रहे हैं।
भूपेंद्र यादव को पार्टी अमूमन संकट वाले राज्यों में लगाती है। ऐसे में महाराष्ट्र में उनकी तैनाती की अहमियत समझी जा सकती है। वहीं केंद्रीय मंत्रियों की बात करें तो पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी, पीयूष गोयल और स्मृति ईरानी भी महाराष्ट्र में अभियान को धार दे रहे हैं। गडकरी और ईरानी के स्तर से एक दिन में कई रैलियां हो रही हैं।
खास बात यह है कि भाजपा ने महाराष्ट्र चुनाव में मीडिया मैनेजमेंट के लिए अपने दोनों शीर्ष पदाधिकारियों को लगा रखा है। इसमें राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी और सह प्रभारी व बिहार के एमएलसी संजय मयूख हैं। जबकि हरियाणा में मीडिया मैनेजमेंट का काम राष्ट्रीय प्रवक्ता सुदेश वर्मा ही देख रहे हैं।
हरियाणा की बात करें तो यहां बतौर विधानसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इलेक्शन मैनेजमेंट देख रहे हैं। यहां पार्टी ने सिर्फ एक राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल जैन को मोर्चे पर लगाया है। जैन ही राज्य के प्रभारी भी हैं। संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष भी बीच-बीच में हरियाणा पहुंचकर चुनाव जीतने का मंत्र नेताओं को दे रहे हैं। हरियाणा में मोदी-शाह और राजनाथ सिंह की ताबड़तोड़ रैलियां हो रही हैं, मगर महाराष्ट्र की तरह यहां राष्ट्रीय नेताओं का जमावड़ा कम है।
सूत्र बताते हैं कि हरियाणा में रास्ता आसान देख भाजपा ने यहां चुनाव लड़ने में राष्ट्रीय नेताओं से ज्यादा स्थानीय नेताओं पर ही भरोसा जताया है।
सूत्र बताते हैं कि हरियाणा की तुलना में महाराष्ट्र पर भाजपा के खास फोकस के पीछे कई वजहें हैं। एक तो हरियाणा में सिर्फ 90 सीटें हैं, वहीं महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं। दूसरी बात कि हरियाणा के बजाए महाराष्ट्र में ज्यादा चुनौतियां हैं।
महाराष्ट्र में विपक्ष कुछ मजबूत है। भाजपा को यहां दोहरी चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है। एक तरफ उसे कांग्रेस-राकांपा गठबंधन से लड़ना है तो दूसरी तरफ सीट बंटवारे से लेकर अब तक उसकी गठबंधन सहयोगी शिवसेना से विभिन्न मसलों पर नूराकुश्ती चल रही है।
2014 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन टूटने पर सभी 288 विधानसभा सीटों पर अलग-अलग लड़ने पर भाजपा को 122 सीटें मिलीं थीं, वहीं शिवसेना को सिर्फ 63 हासिल हुईं थीं। जबकि कांग्रेस और राकांपा को क्रमश: 42 और 41 सीटें मिलीं थीं।
पूर्ण बहुमत से 20 सीटें कम होने के कारण तब भाजपा को शिवसेना के समर्थन से सरकार बनानी पड़ी थी। इस बार 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन के कारण सिर्फ 150 सीटों पर खुद लड़ रही है, वहीं 14 सीटों पर उसके ही सिंबल पर अन्य सहयोगी दल लड़ रहे हैं। जबकि शिवसेना 124 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। ऐसे में भाजपा को लगता है कि इस बार कम सीटों पर चुनाव लड़ने के कारण अगर पिछली बार से कम सीटें आईं और शिवसेना की सीटें बढ़ीं तो भाजपा के लिए मुश्किलें होंगी।
पीएमसी बैंक घोटाले ने भाजपा के लिए एक नई मुश्किल खड़ी कर दी है। किसानों की समस्या पहले से पार्टी को परेशान कर रही है।
सूत्रों का कहना है कि यही वजह है कि भाजपा ने महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
--आईएएनएस
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 116/6
अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण
शाहीन भट्ट के बर्थडे पर मां सोनी राजदान का इमोशनल पोस्ट, बोलीं-तुम्हारे साथ फोटो लेना सबसे मुश्किल काम
यामी गौतम के बर्थडे पर पति आदित्य धर का स्पेशल पोस्ट, उन्हें बताया 'यामी पगलू'
प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह
27 नवंबर का पंचांग: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत, जानें चंद्रोदय से लेकर राहुकाल तक का समय
ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज के एक दिन बाद ही याद आया राजश्री फिल्मों का सदाबहार अंदाज
अवनीत कौर ने फैंस को दिया सरप्राइज का हिंट, ‘गनमास्टर G9’ के प्रीमियर से इमरान हाशमी संग शेयर की खास झलक!
अगले 6 महीने ऊखीमठ में होंगे बाबा केदार के दर्शन, ओंकारेश्वर मंदिर में स्थापित हुई पंचमुखी उत्सव डोली
29 दिनों का होगा अगहन मास, मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती सहित आएंगे कई प्रमुख त्योहार, 16 दिसंबर से खरमास शुरू
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर किया डांस
28 नवंबर का पंचांग- सुबह होते ही बदल जाएगी तिथि, जानिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक का समय
29 नवंबर का पंचांग: रविवार को सूर्य देव की उपासना का विशेष महत्व, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
बॉबी देओल ने ताजा की बचपन की यादें, बोले-शोले की शूटिंग में पिता धर्मेंद्र के साथ आया करता था
बेटी रिया हैं अनिल कपूर की स्टाइलिस्ट, अभिनेता ने बताया बेटियों के बचपन का किस्सा
महेश भट्ट ने की अनुपम खेर की तारीफ, बोले-जो अपनी खामोशी से भी दिल छू ले, वही अभिनेता कहलाने के लायक
आकाश दीप ने खोला 'पंजा', 356 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड की पहली पारी
परिसीमन विधेयक पर सियासी समीकरणों में बड़ा उलटफेर : DMK, NCP (SP), YSRCP और BRS का सरकार को समर्थन

परिसीमन विधेयक को लेकर राहुल गांधी ने फिर लगाए चुनावी हेरफेर के आरोप

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: चीन को 3-1 से मात देकर भारत ने रिकॉर्ड चौथी बार जीता खिताब
राशिफल 28 नवंबर: जानिये कैसा बीतेगा 12 राशि के जातकों का शनिवार का दिन
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर किया डांस
'मैं 40 दिन में फिल्म खत्म करूं तो गलत क्या है?', अक्षय कुमार ने नोलन-टॉम क्रूज का दिया उदाहरण
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
अवनीत कौर ने फैंस को दिया सरप्राइज का हिंट, ‘गनमास्टर G9’ के प्रीमियर से इमरान हाशमी संग शेयर की खास झलक!
IAS बनने का सपना देखती थीं यामी गौतम, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड स्टार
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' के गाने पर झूमीं अक्षरा सिंह, फैंस से बोलीं- 'अब आपकी बारी'
भोपाल के थिएटर से मुंबई तक, अर्शी खान ने ऐसे बदली अपनी किस्मत
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
रोज 10 मिनट अनुलोम-विलोम, तनाव-चिंता से लेकर खांसी-सांस की परेशानी तक मिलेगा छुटकारा
प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
मयूरासन के रोज अभ्यास से बढ़ेगी ताकत, संतुलन और एकाग्रता, जानें इसके फायदे
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
शरीर से मन और आत्मा तक… योग के पांच कोशों में छिपा है संपूर्ण जीवन का रहस्य
बॉबी देओल ने ताजा की बचपन की यादें, बोले-शोले की शूटिंग में पिता धर्मेंद्र के साथ आया करता था
अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान,शक्ति मुद्रा का करें रोज अभ्यास, मिलेगा फायदा
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 29/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope