• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

आदर्श घोटाला : अशोक चव्हाण को बडी राहत, मुकदमा चलाने की मांग खारिज

मुंबई। बंबई हाईकोर्ट ने आदर्श सोसाइटी घोटाले में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को बडी राहत दी है। शुक्रवार को बंबई हाईकोर्ट ने पूर्व सीएम अशोक चव्हाण के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग अस्वीकार कर दी। आपको बता दें कि इससे पहले अप्रैल 2016 में गवर्नर विद्यासागर राव ने अशोक चव्हाण के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक मामले में मुकदमा चलाने की मंज़ूरी दी थी। ये ख़बर कांग्रेस के लिए एक बार फिर से राहत लेकर आई है। इससे पहले गुरुवार को कथित 2जी घोटाला मामले में ए राजा और कनिमोझी समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया। अप्रैल 2017 में बंबई हाई कोर्ट ने यह पूछा था कि परिस्थितियों में ऐसे कौन सा बदलाव आया जिसकी वजह से महाराष्ट के राज्यपाल ने आदर्श हाउसिंग सोसाइटी घोटाला मामले में शुरुआती इनकार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के खिलाफ मुकदमा चलाने को मंजूरी दी।
सीबीआई को पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी के राज्यपाल सी विद्यासागर राव के फैसले के खिलाफ अशोक चव्हाण की याचिका पर सुनवाई करते हुये न्यायमूर्ति आर वी मोरे की पीठ ने यह स्पष्टीकरण मांगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Adarsh scam: Relief for former Maha CM Ashok Chavan as Bombay HC
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: adarsh scam, former maha cm ashok chavan, bombay hc, ashok chavan, adarsh housing scam, bombay high court, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved