• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अहमदनगर के पास डेमू ट्रेन में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

Fire breaks out in DEMU train near Ahmednagar, no casualties reported - Ahmednagar News in Hindi

अहमदनगर (महाराष्ट्र)। मध्य रेलवे में आष्टी से अहमदनगर जा रही एक डेमू ट्रेन में सोमवार को भीषण आग लग गई जो के कम से कम चार डिब्बों में फैल गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक अधिकारी के मुताबिक, यह घटना अहमदनगर और नारायणपुर स्टेशनों के बीच आठ कोच वाली डेमू ट्रेन में दोपहर करीब 3.30 बजे हुई। आग की लपटों और धुएं को देखकर, ट्रेन में यात्रा कर रहे कई यात्री घबराकर बाहर कूद गए। पांच स्थानीय दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंचीं।
किसी के घायल होने या ट्रेन में फंसे यात्रियों की कोई रिपोर्ट नहीं है। अचानक आग लगने का कारण अब तक ज्ञात नहीं है।
घटना के वायरल वीडियो में प्रभावित डिब्बों के दोनों तरफ की खिड़कियों से आग की लपटें बाहर निकल रही हैं और घना काला धुआं निकलता दिख रहा है। कई यात्रियों को सुरक्षित दूरी से आग को देखते देखा गया जबकि फायर ब्रिगेड और रेलवे अधिकारी इसे बुझाने की कोशिश कर रहे थे।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fire breaks out in DEMU train near Ahmednagar, no casualties reported
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ahmednagar, maharashtra, central railway, demu train, massive fire, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ahmednagar news, ahmednagar news in hindi, real time ahmednagar city news, real time news, ahmednagar news khas khabar, ahmednagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved