• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्य प्रदेश के शहडोल में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या

Police Constable Commits Suicide While on Duty in Shahdol, Madhya Pradesh - Shahdol News in Hindi

शहडोल । मध्य प्रदेश के शहडोल पुलिस लाइंस रिजर्व सेंटर में एक पुलिस कांस्टेबल ने सर्विस राइ‌फल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना गुरुवार रात करीब 1:25 बजे घटी, तब वह कार्टर गार्ड ड्यूटी पर तैनात था। कोतवाली पुलिस स्टेशन के प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने आईएएनएस को बताया, "प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, कांस्टेबल शिशिर सिंह राजपूत (29) ने अपनी सर्विस राइफल से गर्दन के पास गोली मार ली जो उसके सिर से होकर गुजरी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।" पुलिस की जांच से पता चलता है कि घटना से कुछ ही समय पहले कांस्टेबल मोबाइल पर बातचीत कर रहा था। फोन पर हुई बहस के बाद उसने गुस्से में आकर फोन जमीन पर फेंक दिया, जिससे वह टूट गया और कुछ देर बाद उसने खुद को गोली मार ली।
गोली चलने की आवाज से पास में सो रहे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी।
उच्च अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से टूटे हुए मोबाइ‌ल फोन सहित सबूत इकट्ठा किए और आत्महत्या की परिस्थितियों और कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच शुरू की।
शिशिर सिंह राजपूत पिता के निधन के बाद 2013 में अनुकंपा के आधार पर चाइल्‍ड कांस्टेबल के रूप में पुलिस बल में भर्ती हुए थे। 2015 में 18 वर्ष के होने पर उन्हें कांस्टेबल के रूप में नियमित कर दिया गया और वर्तमान में वे शहडोल में तैनात थे। उनके परिवार में उनकी मां और तीन बहनें हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों ने परिवार को सूचित कर दिया है और आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं।
इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की वजह जाने की कोशिश की जा रही है कि कांस्टेबल ने ऐसा कदम क्यों उठाया। शव परीक्षण और आगे की जांच सहित कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Police Constable Commits Suicide While on Duty in Shahdol, Madhya Pradesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shahdol, madhya pradesh, commits suicide, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shahdol news, shahdol news in hindi, real time shahdol city news, real time news, shahdol news khas khabar, shahdol news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved