• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन घायल

Horrific road accident, two dead, three injured - Sehore News in Hindi

सिहोर। भोपाल-इंदौर हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना आष्टा के पास जताखेड़ा ड्रीम रिजॉर्ट के नजदीक बीती रात हुई, जब तेज रफ्तार से आ रही एक कार ट्रक से टकरा गई। घटना की जानकारी के मुताबिक, कार तेज गति से चल रही थी और सीधे खड़े आयशर ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हो गए, जिन्हें तुरंत आष्टा के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सीहोर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान सौरभ प्रजापति (होशंगाबाद) और राहुल यादव (सिवनी) के रूप में की गई है, जबकि घायलों के नाम ईशान, अरबाज और वीरेंद्र बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस दौरान, 108 एम्बुलेंस के पीएमटी धर्मेंद्र ठाकुर और पायलट कृष्णपाल वर्मा ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को आष्टा अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horrific road accident, two dead, three injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horrific, road, accident, two, dead, three, injured, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sehore news, sehore news in hindi, real time sehore city news, real time news, sehore news khas khabar, sehore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved