• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्य प्रदेश : खरगोन में बस पलटी, चार यात्रियों की मौत

Madhya Pradesh: Bus overturns in Khargone, four passengers killed - Khargone News in Hindi

खरगोन (मध्य प्रदेश) । मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में शनिवार को एक तेज रफ्तार निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन महिलाओं सहित चार यात्रियों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, बस खरगोन से अलीराजपुर जा रही थी। सेगांव थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होने के बाद वह पलट गई। दुर्घटना जिरातपुरा फाटे के पास हुआ। हादसे की जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। बस के नीचे बड़ी संख्या में यात्री दबे हुए थे जिन्हें जेसीबी मशीन की मदद से बाहर निकाला गया।
हादसे में तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौत हुई है। वे सभी बस के नीचे दब गए थे। घायलों को बस से बाहर निकालने में आसपास के इलाकों के ग्रामीणों ने भी काफी मदद की। हादसे में घायल 20 से ज्यादा यात्रियों को उपचार के लिए सेगांव के अस्पताल और जिला अस्पताल भेजा गया है।
बस पलटने के बाद यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे लोगों के अलावा आसपास के निवासी घायलों की मदद के लिए सबसे पहले पहुंचे। पुलिस और प्रशासन के राहत बचाव कार्य में आम लोगों ने भी मदद की।
बस में सवार यात्रियों और प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो यात्री बस की रफ्तार काफी ज्यादा थी जिस कारण उसका संतुलन बिगड़ा और वह पलट गई। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Madhya Pradesh: Bus overturns in Khargone, four passengers killed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: madhya pradesh, bus, khargone, passengers, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, khargone news, khargone news in hindi, real time khargone city news, real time news, khargone news khas khabar, khargone news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved