• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर तीन बच्चों को छोड़कर मां-बाप हुए गायब

Parents go missing leaving three children at Gwalior railway station - Gwalior News in Hindi

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर तीन मासूम लावारिस हालत में मिले हैं। उनको उनके मां-बाप स्टेशन पर छोड़कर गायब हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर छह-सात साल की दो बच्चियों के अलावा एक नवजात शिशु लावारिस हालत मिला है। नवजात शिशु कुछ झुलसा हुआ है। उसे कमला राजे अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के थाने से मिली जानकारी के मुताबिक, रेलवे स्टेशन पर सहयात्रियों और ऑटो चालकों के जरिए उन्हें दो बालिकाओं और एक नवजात के लावारिस हालत में होने की सूचना मिली थी। बच्चे आरपीएफ को इतना ही बता सके कि वे अपने माता-पिता के साथ धौलपुर से यहां आए थे। दोनों कहां चले गए इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। दोनों बच्चियों को बालिका गृह भेज दिया गया है। नवजात शिशु को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
आरपीएफ को सूचना मिली है कि इन बच्चों के मां-बाप धौलपुर की तरफ से ग्वालियर आए थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Parents go missing leaving three children at Gwalior railway station
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: parents go missing leaving three children at gwalior railway station\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gwalior news, gwalior news in hindi, real time gwalior city news, real time news, gwalior news khas khabar, gwalior news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved