छतरपुर । शनिवार को विश्व जल दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन स्वच्छ पेयजल के महत्व को रेखांकित करता है और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का एक वैश्विक मंच प्रदान करता है। वर्ष 1993 से हर साल 22 मार्च को मनाए जाने वाले विश्व जल दिवस की थीम इस बार 'ग्लेशियर संरक्षण' रखी गई है। "जल है तो कल है, जल ही जीवन है" का संदेश इस अवसर पर और भी प्रासंगिक हो जाता है। भारत में इस दिन की महत्ता को देखते हुए कई प्रेरक उदाहरण सामने आ रहे हैं। खास तौर पर लंबे समय से जल संकट से जूझ रहे बुंदेलखंड के छतरपुर में जल सहेलियों ने अपने संकल्प से कई गांवों को जल संकट से उभारा है।
जल सहेलियां पानी की समस्या को दूर करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। केंद्र सरकार भी 'जल जीवन मिशन' के तहत ग्रामीण इलाकों में हर घर तक नल से जल पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और अब तक 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण घरों में स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। बुंदेलखंड में महिलाएं परिवार की प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर से जल लेकर आती रही हैं। लेकिन अब जल सहेलियों के द्वारा छतरपुर जिले में करीब 500 गांवों में पहुंच कर जल को संरक्षित किया गया है। जिले की कुटोरा, देवपुर, विश्वा, अगरोठा की जल सहेलियों के द्वारा श्रमदान करके कई गांवों को जल संकट से निजात दिलाई गई है।
जल सहेलियां जल को संरक्षण करने के लिए नदी, तालाब और जलाशयों में जाती हैं और श्रमदान करती हैं, साथ ही लोगों को जल संरक्षित करने के लिए जागरूक भी करती हैं। ये जल सहेलियां बारिश के दिनों में नदियों के पानी को रोकने के लिए बोरियों से अस्थाई बांध बनाती हैं और पानी को रोककर इकट्ठा करती हैं। इससे जहां भू-जल का स्तर बढ़ता है, वहीं इस पानी का उपयोग दैनिक जीवन के कार्यों में किया जाता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जल सहेली प्रतिमा, ग्राम बिसवां, छतरपुर ने आईएएनएस को बताया, "बुंदेलखंड में पानी की समस्या को देखते हुए 2011 से जल सहेली का गठन हुआ था। मैं भी इससे जुड़ी हुई हूं। इसके अलावा जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जल जीवन मिशन योजना आई है, उसके बाद घर-घर जल आना संभव हुआ है। इससे महिलाओं के पास अन्य कार्य करने के लिए समय मिला है। इसके लिए महिलाएं प्रधानमंत्री जी का बहुत धन्यवाद अदा करती हैं। जल सहेली के तौर पर हम लोग श्रमदान करके, बोरी बांध आदि बनाकर जल को बचाने का काम करती हैं, घर-घर जाकर जल संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। हम लोगों ने लगभग 300 तालाबों को रिचार्ज किया है। भू-जल को बढ़ाने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। अब तक लगभग 500 गांव जल संकट से दूर हो चुके हैं और तीन हजार आबादी को इसका लाभ मिला है। हम लोगों को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और अन्य नेताओं द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।"
रचना राजपूत, जल सहेली, ग्राम पंचायत बिसवां ने बताया कि 2011 से यह जल सहेली संगठन बना है। जल सहेली का कार्य जल को बचाने पर काम करना है। इसके लिए जल सहेली बहनें अपने गांव और आसपास जल से संबंधित समस्याओं को देखती हैं और उसे ठीक करने के लिए कार्य करती हैं। हमारे यहां कम से कम 300 गांवों में पानी उपलब्ध हो रहा है और कम से कम 500 गांवों को इसका लाभ मिल रहा है। जलाशयों में उपलब्ध पानी को साफ करने का भी कार्य किया जाता है। नदी-तालाबों को पुनर्जीवित करने के लिए जागरूकता संदेश पहुंचाया जा रहा है। जल सहेली हैंडपंप आदि में किसी समस्या को भी खुद ठीक करा लेती हैं। हमें पीएम मोदी द्वारा भी अवार्ड मिला है।
पार्वती प्रजापति, ग्राम कुठौरा ने बताया कि हम कम से कम 100 महिलाएं घर-घर जाती हैं। हमारे ग्राम में 2022 में जल सहेली संगठन बना था। हम बोरी बंधन के लिए भी लोगों को समझाते हैं। हमें नदी में भी बोरी बंधन किया था। हमें सरकार से भी अपने कार्यों में मदद मिलती है और सम्मानित भी किया जा चुका है। हम लोगों ने 15-20 गांवों में तालाबों को रिचार्ज किया है। श्रमदान के लिए हम कम से कम 200-250 महिलाएं जाती हैं।
जल सहेली गिरिजा राजपूत, ग्राम पंचायत बिसवां ने बताया, "हमारे यहां साल जब से पीएम मोदी द्वारा जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन आई है, तब से हम लोगों का पानी का संकट दूर हुआ है। पीएम मोदी ने मन की बात में हमारी सराहना भी की और हमें प्रशिक्षण भी सरकार द्वारा मिला है। पीएम मोदी द्वारा जो भी लाभ हम लोगों को मिला है, इसके लिए हम समुदाय की ओर से पीएम का धन्यवाद अदा कर सकते हैं। हम लोग 500 गांवों में नदी-तालाब रिचार्ज करा चुके हैं जिससे भूजल स्तर भी बढ़ चुका है।"
ग्राम अगरौठा की जल सहेली रजनी ने बताया, "हमारे गांव में जल संकट बहुत अधिक था। बहुत से किसानों की सिंचाई नहीं हो पाती थी, भूमि बंजर थी। इसके लिए गांव के तालाब को भरने का फैसला लिया गया। इसके लिए हम सभी बहनों ने मिलकर नहर खोदने के लिए 18 महीनों तक कार्य किया। आज तालाब में पर्याप्त पानी रहता है जो पहाड़ से आता है। इस कार्य को पीएम मोदी ने सराहा है। उनके कार्यक्रम में जल सहेलियों को बुलाया जाता है। इसके लिए हम पीएम मोदी का धन्यवाद अदा करते हैं। हर घर नल से भी जल आने लगा है जिससे सिंचाई के साथ पीने के पानी की समस्या भी खत्म हो गई है। इसके लिए हम पीएम मोदी का धन्यवाद देते हैं।"
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देशवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता से जुटी हुई है। इसी दिशा में पीएम मोदी ने 15 अगस्त 2019 को जल जीवन मिशन की शुरुआत की थी और भारत के ग्रामीण इलाकों के हर घर में नल से जल पहुंचाने का संकल्प लिया था। जल जीवन मिशन के तहत अब तक 15.44 करोड़ से अधिक ग्रामीण घरों तक नल से जल पहुंचाया जा चुका है।
--आईएएनएस
29 नवंबर का पंचांग: रविवार को सूर्य देव की उपासना का विशेष महत्व, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
बेटी रिया हैं अनिल कपूर की स्टाइलिस्ट, अभिनेता ने बताया बेटियों के बचपन का किस्सा
आकाश दीप ने खोला 'पंजा', 356 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड की पहली पारी
'मैं शुरू में तैयार नहीं था, लेकिन एमआई को सही दिशा की जरूरत है', फिर से कप्तानी संभालने के बाद बोले रोहित
ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज के एक दिन बाद ही याद आया राजश्री फिल्मों का सदाबहार अंदाज
अगले 6 महीने ऊखीमठ में होंगे बाबा केदार के दर्शन, ओंकारेश्वर मंदिर में स्थापित हुई पंचमुखी उत्सव डोली
राशिफल 26 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगी तरक्की, किसकी बढ़ेगी परेशानी
प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह
29 दिनों का होगा अगहन मास, मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती सहित आएंगे कई प्रमुख त्योहार, 16 दिसंबर से खरमास शुरू
महेश भट्ट ने की अनुपम खेर की तारीफ, बोले-जो अपनी खामोशी से भी दिल छू ले, वही अभिनेता कहलाने के लायक
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 116/6
अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण
बॉबी देओल ने ताजा की बचपन की यादें, बोले-शोले की शूटिंग में पिता धर्मेंद्र के साथ आया करता था
अवनीत कौर ने फैंस को दिया सरप्राइज का हिंट, ‘गनमास्टर G9’ के प्रीमियर से इमरान हाशमी संग शेयर की खास झलक!
शाहीन भट्ट के बर्थडे पर मां सोनी राजदान का इमोशनल पोस्ट, बोलीं-तुम्हारे साथ फोटो लेना सबसे मुश्किल काम
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
28 नवंबर का पंचांग- सुबह होते ही बदल जाएगी तिथि, जानिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक का समय
यामी गौतम के बर्थडे पर पति आदित्य धर का स्पेशल पोस्ट, उन्हें बताया 'यामी पगलू'
परिसीमन विधेयक पर सियासी समीकरणों में बड़ा उलटफेर : DMK, NCP (SP), YSRCP और BRS का सरकार को समर्थन

परिसीमन विधेयक को लेकर राहुल गांधी ने फिर लगाए चुनावी हेरफेर के आरोप

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: चीन को 3-1 से मात देकर भारत ने रिकॉर्ड चौथी बार जीता खिताब
राशिफल 28 नवंबर: जानिये कैसा बीतेगा 12 राशि के जातकों का शनिवार का दिन
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर किया डांस
'मैं 40 दिन में फिल्म खत्म करूं तो गलत क्या है?', अक्षय कुमार ने नोलन-टॉम क्रूज का दिया उदाहरण
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
अवनीत कौर ने फैंस को दिया सरप्राइज का हिंट, ‘गनमास्टर G9’ के प्रीमियर से इमरान हाशमी संग शेयर की खास झलक!
IAS बनने का सपना देखती थीं यामी गौतम, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड स्टार
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' के गाने पर झूमीं अक्षरा सिंह, फैंस से बोलीं- 'अब आपकी बारी'
भोपाल के थिएटर से मुंबई तक, अर्शी खान ने ऐसे बदली अपनी किस्मत
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
रोज 10 मिनट अनुलोम-विलोम, तनाव-चिंता से लेकर खांसी-सांस की परेशानी तक मिलेगा छुटकारा
प्रदूषण के बीच घर से निकलते ही होने लगता है सिरदर्द? थकान नहीं, खराब हवा भी हो सकती है वजह
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
मयूरासन के रोज अभ्यास से बढ़ेगी ताकत, संतुलन और एकाग्रता, जानें इसके फायदे
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
शरीर से मन और आत्मा तक… योग के पांच कोशों में छिपा है संपूर्ण जीवन का रहस्य
बॉबी देओल ने ताजा की बचपन की यादें, बोले-शोले की शूटिंग में पिता धर्मेंद्र के साथ आया करता था
अभिनेता जिम्मी शेरगिल और प्रनूतन बहल ने किया ‘प्यादे’ के ट्रेलर का धमाकेदार अनावरण
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान,शक्ति मुद्रा का करें रोज अभ्यास, मिलेगा फायदा
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 29/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope