• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्य प्रदेश में ढ़ाई हजार से ज्यादा अहाते बंद

More than two and a half thousand courtyards closed in Madhya Pradesh - Bhopal News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश की आबकारी नीति में शराब दुकानों के अहातों को बंद करने का प्रावधान किया गया है। नीति लागू होने के बाद राज्य में कुल 2611 अहाते बंद कराए जा चुके हैं। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि अहाते बंद करने का आबकारी नीति में फैसला किया गया था। "मुझे बताते हुए खुशी है कि उसको इंप्लीमेंट कर दिया। राज्य में शराब के कुल मिलाकर 2611 अहाते बंद कर दिए गए हैं।" आबकारी नीति के प्रावधानों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि "धर्म स्थल, स्कूल इत्यादि के 100 मीटर के रेडियस में जो दुकाने आती थी ऐसी 232 दुकानें भी वहां से हटा दी गई हैं। हमने आबकारी नीति में जो तय किया था उसको हम लोगों ने इंप्लीमेंट कर दिया।" ज्ञात हो कि राज्य में एक अप्रैल से नई आबकारी नीति प्रभावकारी हुई है, इस नीति के प्रावधानों के मुताबिक कदम उठाए जा रहे हैं। बीते कुछ दिनों से राज्य में शराब को हतोत्साहित करने को लेकर जिरह जारी थी, इसी के चलते पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने तो आंदोलन तक छेड़ दिया था। शराब दुकान पर पत्थर और गोबर चलाया था साथ ही अहाते के पास गाय भी बांध दी थी।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-More than two and a half thousand courtyards closed in Madhya Pradesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: madhya pradesh, bhopal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved