• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्वाति मालीवाल मामले में केजरीवाल माफी मांगें : मोहन यादव

Kejriwal should apologize in Swati Maliwal case: Mohan Yadav - Bhopal News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के निवास पर आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ हुई अभद्रता पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से माफी मांगने और स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है। राजधानी भोपाल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मोहन यादव ने कहा कि यह दिल्ली की आप पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के अंदर और उनके खुद के व्यवहार का मामला है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि किसी सीएम को किसी प्रकरण में जेल जाना पड़े और वो पद भी नहीं छोड़े। उनके घर मारपीट हो जाए और सीएम कुछ नहीं करे। इन सब बातों को लेकर मुझे थोड़ी निराशा हुई। उन्हें इस घटना पर तुरंत संज्ञान लेकर जो भी जिम्मेदार है, उस पर कार्रवाई करनी चाहिए।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा कि स्वाति मालीवाल उनकी पार्टी की बड़ी नेता हैं, एक महिला हैं। हमारे यहां तो महिलाएं देवी स्वरूपा मानी जाती हैं। इस प्रकरण को लेकर आप पार्टी को जनता माफ नहीं करेगी, न उनके किसी पदाधिकारी को माफ करेगी। अभी भी समय है, माफी मांगनी चाहिए और पूरे मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kejriwal should apologize in Swati Maliwal case: Mohan Yadav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: \r\nbhopal, madhya pradesh, chief minister dr mohan yadav, delhi, cm arvind kejriwal, aam aadmi party, rajya sabha member, swati maliwal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved