• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मप्र में कर्मचारियों के तबादले एक मई से

Employee transfers in MP from 1 May - Bhopal News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश की मंत्रि-परिषद ने दो महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। राज्य में कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादले एक मई से होंगे और आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को सप्ताह में तीन दिन दूध दिया जाएगा। राज्य के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मंत्रि-परिषद के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में स्थानांतरण नीति पर चर्चा हुई, इसमें निर्णय लिया गया है कि अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले एक मई से प्रारंभ होंगे। उन्होंने बताया कि मंत्रि-परिषद की बैठक में महिला अपराधों पर अंकुश लगाने एवं घटित अपराधों के सुचारू पंजीयन एवं अनुसंधान के लिए 42 जिलों में महिला थाना स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में जोन, जिला एवं महिला थानों के लिये स्वीकृत कुल 1470 बल का पुनर्नियोजन कर शेष 42 जिलों में महिला थाने स्थापित करने पर शून्य वित्तीय भार आयेगा। मंत्रि-परिषद ने जनवरी-2021 से मध्यप्रदेश मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम परिषद (पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग) द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों के तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को सप्ताह में तीन दिन दूध का वितरण पुन निरंतर शुरू करने का निर्णय लिया।
मंत्रि-परिषद ने भारत सरकार द्वारा आत्म-निर्भर भारत अभियान के तहत शुरू की गई 'प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना' को प्रदेश में आगामी पांच वर्षों के लिये (वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक) लागू करने का निर्णय लिया है। योजना में आगामी पांच वर्षों में प्रदेश में मत्सिकीय के एकीकृत विकास एवं प्रबंधन के लिये 481 करोड़ 66 लाख रुपये व्यय किये जायेंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Employee transfers in MP from 1 May
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: home minister dr narottam mishra, council of ministers, two important decisions, staff transfers, 1 may, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved