• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर बोले दिग्विजय सिंह, विकास के लिए जो हम कर पाएंगे, वो करेंगे

Digvijaya Singh on Congress Datia by-election victory : We will do whatever is possible for development - Bhopal News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने 6000 से अधिक वोटों से जीत हासिल की। इस जीत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि विकास के लिए जो हम कर पाएंगे वो करेंगे। दिग्विजय सिंह ने एक वीडियो संदेश में कहा कि दतिया के सभी मतदाताओं को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई। मतदाताओं ने जिस प्रकार से 2023 में हमें जीत दिलाई थी, उसी हिम्मत के साथ उपचुनाव में हमें फिर से जीत दिलाई, आप सभी का आभार। उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का जिक्र करते हुए कहा कि सभी जांबाज कार्यकर्ताओं ने सब दुख दर्द सह कर भी कांग्रेस का साथ नहीं छोड़ा। पार्टी के पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही साथ विपक्ष के हमारे नेता और वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।
दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि मैं आप सबसे एक वादा करता हूं कि हम कांग्रेस के हर कार्यकर्ताओं की दिक्कत और दुख में साथ खड़े रहेंगे। विकास के लिए जो हम कर पाएंगे, वो करेंगे।
उन्होंने घनश्याम सिंह को बधाई देते हुए कहा कि वह जनता के बीच रहेंगे और जनसेवा के कार्य करते रहेंगे। मुझे विश्वास है कि वे जनता की कसौटी पर फिर से खरे उतरकर सेवा का कार्य निरंतर करते रहेंगे।
कांग्रेस ने दतिया में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान हुआ था और सोमवार को मतगणना हुई।
कांग्रेस की जीत को प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं की एकजुटता बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य की जनता भ्रष्टाचार और कुशासन से परेशान हो चुकी है। जनता ने दतिया से बदलाव की शुरुआत कर दी है।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि दतिया में भाजपा की हार उनके अहंकार और जनभावनाओं की अनदेखी का परिणाम है।
दतिया के जनादेश ने यह स्पष्ट कर दिया है कि लोकतंत्र में जनता से कोई बड़ा नहीं होता। जब सत्ताधारी जनसेवा के अपने मूल कर्तव्य से भटक कर अहंकार, मनमानी और जनता की आवाज की अनदेखी करने लगे, तो जनता उसका हिसाब जरूर करती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Digvijaya Singh on Congress Datia by-election victory : We will do whatever is possible for development
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: digvijaya singh, congress, datia by-election, victory, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved