• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिना अनुमति धरना देने पर दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज

Case registered against Congress leaders including Digvijay Singh for protesting without permission - Bhopal News in Hindi

छतरपुर,। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दिन कांग्रेस कार्यकर्ता व पूर्व पार्षद सलमान खान की कार से कुचलकर मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और जिले के कांग्रेस उम्मीदवारों ने सलमान के शव और के साथ थाने के सामने धरना दिया था। अब पुलिस ने बिना अनुमति के धरना देने पर पूर्व मुख्यमंत्री सहित क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह नाती राजा और जिले के अन्य कांग्रेस उम्मीदवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान था और इससे पहले राजनगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस समर्थक सलमान खान की कार से कुचलकर मौत हो गई। धरना दिए जाने के बाद पुलिस ने भाजपा उम्मीदवार अरविंद पटेरिया सहित अन्य के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। इस घटनाक्रम के बाद दिग्विजय सिंह राजनगर पहुंचे और उन्होंने थाने के सामने न केवल धरना दिया, बल्कि ठंड की पूरी रात थाने के सामने बैठे रहे और नींद लगने पर वहां पड़ी एक खटिया पर सोए थे।प्रदेश में आचार संहिता लागू है और कांग्रेस नेताओं ने धरना की अनुमति नहीं ली थी, इसलिए भाजपा के जिला अध्यक्ष मलखान सिंह ने कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व राजनगर से प्रत्याशी विक्रम सिंह नातीराजा सहित जिले के अन्य विधानसभा उम्मीदवारों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आवेदन दिया, जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस के नेताओं ने विधि विरुद्ध जमावड़ा लगाया व आचार संहिता का उल्लंघन किया है, इसलिए मामला दर्ज किया जाए। इस आवेदन पर पुलिस ने दिग्विजय सिंह व नातीराजा सहित 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Case registered against Congress leaders including Digvijay Singh for protesting without permission
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: digvijay singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved