• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिग्विजय पर झूठी जानकारी फैलाने के आरोप पर मामला दर्ज

Case filed against Digvijay for spreading false information - Bhopal News in Hindi

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक ट्वीट करके मुसीबत में फंस गए हैं! उन पर झूठी जानकारी फैलाने के साथ सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का आरोप है।बजरंग दल और हिंदूवादी संगठनों की शिकायत पर दमोह पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने 27 अगस्त को एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी द्वारा पल्लवित देश के सबसे भव्य मंदिरों में से एक श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर परिसर में कल रात से बजरंग दल के कथित असामाजिक तत्वों द्वारा शिवजी की पिंडी रख पूजा-अर्चनाप की जा रही हैं, स्थिति कभी भी गंभीर मोड़ ले सकती है यह गंभीर विषय है प्रशासन तत्काल कार्रवाई करे। दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट के बाद प्रशासन हरकत में आया और उसने मौके पर प्रशासनिक अमले को भेजा और जांच कराई। इस जांच में दिग्विजय सिंह के आरोप को गलत पाया गया, इसी आधार पर देर रात को दिग्विजय सिंह के खिलाफ शहर कोतवाली थाने में बजरंग दल व हिदूवादी संगठन की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Case filed against Digvijay for spreading false information
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhopal, madhya pradesh, digvijay singh, bajrang dal, damoh police, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved