• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आप नेता के पति ने की गोलीबारी, दो घायल

AAP leaders husband opened fire, two injured - Bhopal News in Hindi

भोपाल। आम आदमी पार्टी (आप) की नेता रुचि गुप्ता उस समय बाल-बाल बच गईं जब उनके पति ने रविवार रात ग्वालियर में दिवाली की पूजा करते समय उन पर गोली चला दी। फायरिंग में कम से कम दो लोगों को गोली लगी है। यह घटना तब हुई जब रुचि गुप्ता ग्वालियर सिटी सेंटर इलाके में स्थित एक फिटनेस और ब्यूटी सेंटर में दिवाली पूजा कर रही थीं और उनके पति संदीप ठाकुर सेंटर में घुस गए और वहां मौजूद समूह पर गोलियां चला दीं।
रुचि गुप्ता तो बाल-बाल बच गईं, हालांकि, स्टाफ के दो सदस्यों के पैरों में गोली लग गई और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया।
कई राउंड फायरिंग के बाद संदीप ठाकुर मौके से फरार हो गया।
रुचि गुप्ता और उनके पति लंबे समय से वैवाहिक विवाद में उलझे हुए हैं और वे कुछ वर्षों से अलग रह रहे हैं।
आप की मध्य प्रदेश इकाई की उपाध्यक्ष रुचि गुप्ता ने पिछले साल ग्वालियर से मेयर का चुनाव लड़ा था।
गोलीबारी की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-AAP leaders husband opened fire, two injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aap, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved