• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्य प्रदेश में गाय से कुकृत्य पर मामला दर्ज

A case has been registered in Madhya Pradesh for misbehavior with a cow. - Bhopal News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गाय से कुकृत्य किया जा रहा है। इस मामले को राज्य के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने गंभीर बताते हुए हनुमानगंज थाने में मामला दर्ज होने की बात कही है। राजधानी में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गाय से कुकृत्य किया जा रहा है। यह वीडियो राजधानी के हनुमानगंज थाने इलाके का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर राज्य के गृह मंत्री मिश्रा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा इसे ज्यादा निंदनीय और क्या होगी, इससे दुखद प्रसंग और क्या होगा।
हिंदुस्तान ऐसा देश है जहां कई चीजों को लेकर धारणा और मान्यता अलग-अलग है। जैसे धरती को माता कहते हैं और गाय को भी माता कहते हैं।
अपनी बात को आगे बढ़ाते मिश्रा ने कहा है कि इसे मैं कुकत्य कहूंगा, जो वीडियो सामने आना है, मन दुखी भी हुआ है और आहत हुआ है और मैंने इस मामले के गंभीरता से लिया है।
हनुमानगंज मंगल थाने में धारा 377 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है, आरोपी को अभी तक नहीं पकड़ा गया है। 24 घंटों में आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और ऐसी नजीर पेश करेंगे ताकि दोबारा कोई ऐसी कुकृत्य करने का सोचे भी नहीं।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A case has been registered in Madhya Pradesh for misbehavior with a cow.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: madhya pradesh, bhopal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved