• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

MP में PM बोले: मोदी सिर्फ जनता जनार्दन के सामने या महाकाल के सामने झुकता है

PM said in MP: Modi bows only before Janata Janardan or Mahakaal - Balaghat News in Hindi

बालाघाट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के बालाघाट में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, जो लोग अपनी तिजोरियां भरने राजनीति में आए हैं वे मोदी को धमकी न दें, मोदी तो अपनी कमाई भी देश सेवा में लगा देने की आदत रखता है। मोदी महाकाल का भक्त है, मोदी झुकता है तो या तो जनता जनार्दन के सामने या महाकाल के सामने। नरेंद्र मोदी ने बालाघाट में कहा, "कांग्रेस ने अब INDI गठबंधन बनाकर देश के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। ये आपस में लड़ते हैं लेकिन कहते हैं कि मोदी को रोकने के लिए साथ आए हैं लेकिन असल में उन्हें मोदी को नहीं रोकना है बल्कि उन्हें देश के विकास को रोकना है। मोदी ने बालाघाट में कहा,कांग्रेस ने हमारे आदिवासी भाई-बहनों को जल, जंगल, जमीन के अधिकारों से वंचित रखा था। आज 1 करोड़ से ज्यादा जनजातीय समाज के लोग पेसा कानून का लाभ ले रहे हैं... मध्य प्रदेश में मोहन यादव की सरकार दिन-रात आदिवासियों के कल्याण के लिए काम कर रही है। दूसरी ओर कांग्रेस अभी भी अपनी पुरानी मानसिकता में जकड़ी हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालाघाट में कहा, आजादी के बाद दशकों तक कांग्रेस बहुत ही पुरानी सोच पर चली। उनके मन में आजादी के आंदोलन का अहंकार भरा पड़ा था। सामान्य मानवीय ने आजादी के आंदोलन में जो त्याग, तपस्या, बलिदान किया उसे उन्होंने सत्ता में आते ही नकार दिया और एक छोटा सा परिवार का कुनबा हावी हो गया और उसी की सोच देश को पिछड़ेपन की तरफ धकेलती गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM said in MP: Modi bows only before Janata Janardan or Mahakaal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mahakaal, janata janardan, balaghat, madhya pradesh, narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, balaghat news, balaghat news in hindi, real time balaghat city news, real time news, balaghat news khas khabar, balaghat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved