• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजीव चंद्रशेखर ने तिरुवनंतपुरम सीट के लिए किया नामांकन

Rajeev Chandrasekhar files nomination for Thiruvananthapuram seat - Thiruvananthapuram News in Hindi

तिरुवनंतपुरम । राजीव चंद्रशेखर ने गुरुवार को तिरुवनंतपुरम सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस बीच, शशि थरूर ने कहा है कि इस बार मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है। सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पेरूरकड़ा से जिला कलक्ट्रेट तक एक खुले वाहन में सवार राजीव चंद्रशेखर के दोनों ओर दो पूर्व राजनयिक मौजूद थे। केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर उनकी बाईं ओर थे, जबकि पूर्व राजनयिक टीपी श्रीनिवासन उनकी दाईं ओर थे।
इससे पहले शशि थरूर ने बुधवार को तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा कि इस बार भी पिछले दो बार के चुनाव की तरह मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है।
मंगलवार को सीपीआई के दिग्गज नेता और तिरुवनंतपुरम के पूर्व सांसद पी. रवींद्रन ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।
केरल में 20 लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajeev Chandrasekhar files nomination for Thiruvananthapuram seat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajeev chandrasekhar, thiruvananthapuram, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, thiruvananthapuram news, thiruvananthapuram news in hindi, real time thiruvananthapuram city news, real time news, thiruvananthapuram news khas khabar, thiruvananthapuram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved