• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राहुल गांधी बुधवार को वायनाड से करेंगे नामांकन

Rahul Gandhi will file nomination from Wayanad on Wednesday - Thiruvananthapuram News in Hindi

तिरुवनंतपुरम । कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए वायनाड से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। यहां से वह दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन से पहले वह निर्वाचन क्षेत्र में एक रोड शो में हिस्सा लेंगे और शाम तक दिल्ली लौट आएंगे। केरल में चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा।
राहुल गांधी का मुकाबला सीपीआई महासचिव डी. राजा की पत्नी सीपीआई उम्मीदवार एनी राजा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन से है।
सुरेंद्रन ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, "यह अच्छा है कि गांधी आखिरकार अपना नामांकन दाखिल करने के लिए वायनाड आ रहे हैं।"
राज्य भाजपा प्रमुख ने कांग्रेस नेता पर निर्वाचन क्षेत्र में कुछ भी काम नहीं करने का आरोप लगाया है।
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी इंडिया ब्लॉक की पार्टी सीपीआई की एनी राजा के खिलाफ चुनाव लड़ने पर राहुल गांधी पर तंज किया है।
गौरतलब है कि 2019 के चुनावों में, राहुल गांधी ने 4.31 लाख वोटों के अंतर के साथ जीत हासिल की थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul Gandhi will file nomination from Wayanad on Wednesday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rahul gandhi, wayanad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, thiruvananthapuram news, thiruvananthapuram news in hindi, real time thiruvananthapuram city news, real time news, thiruvananthapuram news khas khabar, thiruvananthapuram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved