• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कुमारस्वामी के शपथग्रहण समारोह में आखिर ममता दीदी क्यों हो गईं नाराज, जानें

Why did Mamta Didi finally get angry at Kumaraswamys swearing-in ceremony, know - Bengaluru News in Hindi

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के शपथग्रहण समारोह में विपक्ष की एकता देखने को मिली। विपक्षी दलों के कई नेता कार्यक्र में शामिल होने आए थे। टीएमसी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस खास समारोह का हिस्सा बनीं लेकिन उनकी नाराजगी ने काफी चर्चा बटोरी। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु के ध्वस्त ट्रैफिक व्यवस्था से ममता बनर्जी का मूड उखड़ा हुआ था। डीजीपी को लगाई फटकार ममता जब कार्यक्रम स्थल पर पहुंची तो उन्होंने डीजीपी नीलमणि को बुलाकर फटकार लगाई। ममता का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। वह आगे बढ़ी तो जेडीएस सुप्रीमो एचडी देवगौड़ा और कुमास्वामी उनके स्वागत के लिए खड़े थे। ममता ने उन्हें भी सारी बात बताई। इस पर देवगौड़ा और कुमारस्वामी हाथ जोड़े नजर आए। इसके बाद वह अपने स्थान पर बैठने के लिए आगे बढ़ गईं।

सौ मीटर तक चलीं पैदल

विडियो में भी उनकी झल्लाहट साफ नजर आ रही है। दरअसल, बेंगलुरु में बुधवार दोपहर बारिश हो रही थी। इस वजह से वहां भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या हो गई। इस वजह से ममता के काफिले को देवराज उर्स रोड पर ही रुकना पड़ा। इसके बाद ममता करीब सौ मीटर तक पैदल चलकर विधान सौधा पहुंची।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Why did Mamta Didi finally get angry at Kumaraswamys swearing-in ceremony, know
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mamta banerjee, kumarswami oath taking presentation, karnataka assembly election, bengaluru, karnataka congress, karnataka jds, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved