• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हासन में बोलेरो का टायर फटने से भीषण हादसा, तीन की मौके पर मौत

Three Killed in Tragic Accident in Hassan as Boleros Tire Bursts - Bengaluru News in Hindi

हासन । नए साल के पहले ही दिन कर्नाटक के हासन जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। हासन जिले के अरसिकेरे तालुक के बनावरा होबली इलाके में गुरुवार को नेशनल हाईवे-69 पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। यह हादसा चक्करहल्ली गोशाला के पास उस समय हुआ, जब ताजी सुपारी लदी तेज रफ्तार बोलेरो का टायर फट गया। टायर फटते ही बोलेरो पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार लोग हादसे का शिकार हो गए। हादसे में शब्बीर (55), तिम्मन्ना (53) और संजय (45 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों चिक्कमगलुरु जिले के कडूर तालुक के तांगली गांव के रहने वाले बताए गए हैं।
इस दुर्घटना में हासन का मूल निवासी नौशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कडूर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इसके अलावा, वाहन में सवार दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका प्राथमिक उपचार किया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही बनावरा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। प्रारंभिक जांच में टायर फटना ही हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है, हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
नए साल के पहले दिन हुए इस हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Three Killed in Tragic Accident in Hassan as Boleros Tire Bursts
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tragic accident in hassan, bolero, hassan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved