• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

किसानों का कर्ज जल्द माफ करेंगे कुमारस्वामी, विपक्ष ने बनाया दबाव

More funds for rain-affected districts: Karnataka Chief Minister H D Kumaraswamy - Bengaluru News in Hindi

बेंगलुरु। किसानों की कर्जमाफी को लेकर सवालों में घिरे कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि वो इस मुद्दे को लेकर प्रतिबद्ध हैं और जल्द ही इस पर फैसला लेंगे। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने 30 मई को विधानसभा में किसान संघ और संगठनों की एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में वह कृषि ऋण में छूट देने के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि कुमारस्वामी ने इससे पहले किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था और कहा था कि अगर वह ऐसा नहीं कर पाए तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे। अपनी तीन दिनों के कार्यकाल में बीएस येदियुरप्पा ने किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की थी लेकिन तीन दिन के बाद ही फ्लोर टेस्ट में विफल रहने के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। कुमारस्वामी के सीएम बनने के बाद बीजेपी लगातार उनपर किसानों के कर्जमाफी का दबाव बना रही है। किसानों की कर्ज माफी को लेकर सीएम कुमार स्वामी ने कहा, ‘खेती के लोन की माफी को लेकर भ्रम का स्थिति में न रहें, मैं लोन माफी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि इससे अधिकतम किसानों को लाभान्वित किया जाए। मैं कई तरह की चीजों पर काम कर रहा हूं और जल्द ही इसकी (लोन माफी) घोषणा करूंगा। आपको बता दे, इससे पहले बीएस येदियुरप्पा ने कुमारस्वामी पर कर्ज माफी मुद्दे को लेकर किसानों के साथ ‘विश्वासघात’ करने का आरोप लगाया था और इसके साथ ही राज्य सरकार के खिलाफ एक आंदोलन शुरू करने की भी चेतावनी दी थी। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता येदियुरप्पा ने बताया था कि कुमारस्वामी ने किसानों की एक सभा में कहा कि वह 15 दिनों में छोटे और सीमांत किसानों का लोन माफ कर देंगे और शेष किसानों के बारे में दूसरे चरण में विचार करेंगे।
येदियुरप्पा ने पूछा था कि उन्होंने 53 हजार करोड़ रुपये का ऋण माफ करने का वादा किया था। क्या वह राजनीतिक नाटक कर रहे थे। बतादे, अभी हाल ही में कर्नाटक विधानसभा चुनाव हुए हैं, जिसके बाद जेडीएस और कांग्रेस ने एक साथ मिलकर सरकार बनाई है। 12 मई को कर्नाटक की 224 विधान सभा सीटों में से 222 सीटों के लिए मतदान हुआ था और 15 मई को नतीजे आए, जिसमें बीजेपी को 104, कांग्रेस को 78 और जेडीएस को 37 सीटें मिलीं थीं। जेडीएस की साझीदार बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) को एक सीट मिली। केपी जनता पार्टी को एक सीट और एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार को मिली थीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-More funds for rain-affected districts: Karnataka Chief Minister H D Kumaraswamy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karnataka cm hd kumaraswamy, committed to loan waiver, kumaraswamy committed to loan waiver, fully committed to farm loan waiver, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved