• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्नाटक ने 18-44 आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए 1 करोड़ की खुराक खरीदी

Karnataka buys 1 crore doses for vaccination for 18-44 age group - Bengaluru News in Hindi

बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने बुधवार को अगले महीने से 18-44 वर्ष के आयु वर्ग में वयस्कों को टीका लगाने के लिए कोविड के टीके की 1 करोड़ खुराक खरीदने का आदेश दिया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कोविड के टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण में 1 मई से 18-44 वर्ष आयु वर्ग के लिए रोल आउट किया जाएगा। हालांकि इस आदेश में वैक्सीन के नामों का उल्लेख नहीं किया गया था, एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि राज्य कोविशील्ड को पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और कोवैक्सीन हैदराबाद के भारत बायोटेक से खरीदेगा। अधिकारी ने कहा, 18-44 वर्ष की आयु के नागरिकों के लिए टीकाकरण अभियान राज्य भर में शुरू होगा, जब दोनों निर्माताओं से खुराक प्राप्त की जाएगी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सह-विन पोर्टल पर 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के नागरिकों के लिए राष्ट्रव्यापी पंजीकरण बुधवार शाम को ग्लिच के बावजूद शुरू हुआ।
बयान में कहा गया है, तीसरे चरण में सरकारी और निजी अस्पतालों में टीकाकरण के लिए स्लॉटों का निर्धारण पोर्टल पर पोस्ट किया जाएगा।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कर्नाटक में 18-45 वर्ष आयु वर्ग में 3.5 करोड़ से अधिक और 45 वर्ष से अधिक उम्र के 1.7 करोड़ लोग हैं। कुल आबादी 6.5 करोड़ से अधिक है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Karnataka buys 1 crore doses for vaccination for 18-44 age group
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bs yediyurappa, karnataka, buy, 1 crore doses for vaccination, 18-44 age group, covid vaccination, covid 19, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved