• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्नाटक : सड़क हादसे में 4 छात्रों की मौत, 2 घायल

Karnataka: 4 students killed, 2 injured in road accident - Bengaluru News in Hindi

बेंगलुरू। कर्नाटक के बेंगलुरू ग्रामीण जिले में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर एक सड़क दुर्घटना में कॉलेज के चार छात्रों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान वैष्णवी, भरत, सिरिल और वेंकट के रूप में हुई है। घायलों की पहचान सिरी कृष्णा और अंकिता रेड्डी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई जब बेंगलुरु के गार्डन सिटी कॉलेज के छात्र कोलार के एक कैफे सेंटर से लौट रहे थे। जैसे ही कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, वह सड़क के डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ जा गिरी और एक ट्रक के नीचे आ गई।
पुलिस ने बताया कि हादसा ओवर स्पीड के कारण हुआ।
क्षतिग्रस्त कार से शव निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
होसाकोट पुलिस मामले की जांच कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Karnataka: 4 students killed, 2 injured in road accident
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karnataka, road accident, 4 students killed, 2 injured, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved