• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मानसिक स्वास्थ्य संबंधी कलंक को मिटाने की जरूरत : राष्ट्रपति

बेंगलुरु। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कहा कि भारत को मानसिक स्वास्थ्य को कलंक मानने की धारणा को खत्म करना चाहिए। राष्ट्रपति ने सबके लिए मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए राष्ट्रीय मिशन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, ‘‘सबसे बड़ी अड़चन यह कि मानसिक व स्नायु संबंधी विकार से पीडि़त मरीजों को बदनामी व निरादर का सामना करना पड़ता है। हमारे समाज को इस कलंक की संस्कृति के खिलाफ संघर्ष करना होगा।’’राष्ट्रपति यहां नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेज (एनआईएमएचएएनएस) के 22वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। कोविंद ने कहा, ‘‘एक देश के रूप में हमें मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मसलों पर बातचीत करनी चाहिए और उसे गुप्त दोष की तरह नहीं लेना चाहिए, जिसे छिपाया जाता है।’’ उन्होंने यह बात फिर दोहरायी कि मानसिक स्वास्थ्य खासतौर से युवाओं, बुजुर्गों और शहरी इलाके के लोगों के लिए एक समस्या है। भारत में इन तीनों वर्गों में बढ़ोतरी हो रही है।राष्ट्रपति ने कहा कि भारत में कम से कम 10 फीसदी लोग एक या अधिक मानसिक विकारों से पीडि़त हैं और यह आंकड़ा जापान की आबादी से बड़ा है। उन्होंने दुख जाहिर करते हुए कहा, ‘‘हमारे देश में करीब 5,000 मनोचिकित्सक और 2,000 से भी कम क्लिनिकल सायकोलॉजिस्ट हैं। यह तादाद बहुत ही कम है।’’विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से 2014 में करवाए गए एक अध्ययन के मुताबिक भारत तनाव व चिंता से जूझ रहे लोगों की आबादी के मामले में विश्व का अग्रणी देश है। कोविंद ने कहा, ‘‘2022 तक भारत को यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि कई प्रकार के मानसिक विकारों से पीडि़त लोगों के रोगों का निदान हो और उनके लिए इलाज की सुविधाएं भी उपलब्ध हों।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India facing possible mental health epidemic: President Ram Nath Kovind
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: president ram nath kovind, indian president, ram nath kovind, india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved