• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मैं लापता नहीं हुआ, ईडी ने मुझे नोटिस नहीं दिया था : कर्नाटक आदिवासी बोर्ड के प्रमुख

I have not gone missing, ED has not served me notice: Karnataka tribal board chief - Bengaluru News in Hindi

बेंगलुरु । कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम लिमिटेड (केएमवीएसटीडीसी) के अध्यक्ष बसनगौड़ा दद्दल सोमवार को यहां विधानसभा में दिखे। सूत्रों ने पहले बताया था कि बोर्ड में अनियमितताओं के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा हिरासत में लिए जाने के डर से दद्दल लापता हो गए हैं। मीडिया के सवालों के जवाब में दद्दल ने स्पष्ट किया, "ईडी ने मुझे पूछताछ के लिए कोई नोटिस नहीं दिया है। दो दिन पहले विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा पूछताछ के बाद मैं अपने पैतृक स्थान पर चल गया था। मैं लापता नहीं हुआ था।"
मीडिया से बात करने के बाद दद्दाल विधानसभा की कार्यवाही में भी शामिल हुए।
सूत्रों ने पुष्टि की कि दद्दल विधान सौध में मुख्यमंत्री सिद्दारमैया से भी मिले। दोनों के बीच बंद कमरे में कुछ देर बातचीत हुई।
कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने सोमवार को आरोप लगाया था कि दद्दल भाग गये हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और सरकार से उन्हें ढूंढने की मांग की थी।
ईडी ने इसी मामले में कर्नाटक के पूर्व मंत्री बी. नागेंद्र को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ कर रही है।
सूत्रों ने बताया कि ईडी को पर्याप्त सबूत मिले हैं कि दद्दल ने आदिवासी बोर्ड के धन का गलत तरीके से रियल एस्टेट में निवेश किया था। उन्होंने बताया कि दद्दल की गिरफ्तारी लगभग तय है। प्रॉपर्टी के बारे में उनके बेटे को भी नोटिस जारी किया जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-I have not gone missing, ED has not served me notice: Karnataka tribal board chief
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ed, karnataka tribal board chief, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved