• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बेंगलुरु कैफे विस्फोट : NIA ने दो और संदिग्धों को हिरासत में लिया

Bengaluru cafe blast: NIA takes two more suspects into custody - Bengaluru News in Hindi

बेंगलुरु । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बंगलुरु के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में दो और संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। आरोपियों को बेंगलुरु से हिरासत में लिया गया। सूत्रों ने कहा कि आरोपियों पर हमलावर के संपर्क में होने का संदेह है और हिरासत में लिए गए व्यक्ति प्रतिबंधित अल-हिंद ट्रस्ट से जुड़े हैं। हालांकि, एनआईए की ओर से अभी आधिकारिक बयान आना बाकी है। ब्लास्ट मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें गुरुवार को लिए गए दो लोग शामिल हैं। एक संदिग्ध को पहले हिरासत में लिया गया था लेकिन पूछताछ के बाद उसे जाने दिया गया।
अधिकारियों ने बुधवार को बेंगलुरु में पांच, शिवमोग्गा में 15 और चेन्नई में छह स्थानों पर छापेमारी की थी।
सूत्रों ने बताया कि एनआईए ने विस्फोट के मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है। बताया जा रहा है कि आरोपी कर्नाटक के शिवमोगा का रहने वाला है। मुख्य आरोपी के अपने सहयोगियों के साथ तमिलनाडु में कई स्थानों पर रहने के बारे में केंद्रीय एजेंसियों से खुफिया जानकारी मिली थी।
एजेंसी ने मंगलवार को बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया था। शुरूआती जांच से पता चला कि ये दोनों संदिग्ध हमलावर के सीधे संपर्क में थे।
हालांकि एनआईए और पुलिस टीमों ने अलग-अलग राज्यों में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन हमलावर पकड़ से बाहर है। अधिकारियों ने विस्फोट की घटना के तुरंत बाद 1 मार्च को सीसीटीवी फुटेज से हमलावर की तस्वीरें और वीडियो प्राप्त किए थे।
सूत्रों ने कहा कि अधिकारियों को संदेह है कि हमलावर तमिलनाडु से आया था और विस्फोट को अंजाम देने से पहले दो महीने तक कर्नाटर में रहा था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bengaluru cafe blast: NIA takes two more suspects into custody
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bengaluru cafe blast, nia, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved