• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बेंगलुरु : ऐमनेस्टी इंटरनेशनल के दो ठिकानों पर ईडी ने मारा छापा

Amnesty International Fema Probe Case Ed Conducting Raids In Bengaluru - Bengaluru News in Hindi

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मानवाधिकार से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय संस्था ऐमनेस्टी इंटरनेशनल के दफ्तर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा है। छापे की वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने कहा कि विदेश मुद्रा विनिमय प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत केंद्रीय जांच एजेंसी दस्तावेजों की तलाश की। उन्होंने कहा कि ईडी विदेशी अंशदान नियमन अधिनियम (एफसीआरए) के धन से संबंधित एनजीओ के खातों की केंद्रीय गृह मंत्रालय की पहले से चल रही जांच के संदर्भ में फेमा के संभावित और कथित उल्लंघन की पड़ताल कर रही है। एजेंसी ने कुछ समय पहले पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था ग्रीनपीस और उससे जुड़़ी संस्था के दर्जन भर से अधिक खाते फ्रीज किए थे। इससे पहले विदेशी मुद्रा विनिमय के कथित उल्लंघन के आरोपों में इन संस्थाओं के बेंगलूरू स्थित परिसरों पर तलाशी ली गयी थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Amnesty International Fema Probe Case Ed Conducting Raids In Bengaluru
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amnesty international fema probe, ed, bengaluru, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved